बिग बॉस 10: क्या पहले से शादीशुदा हैं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा?

मोनालिसा इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही हैं। सोशल मीडिया में चर्चा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा यानी अक्षरा विश्वास पहले से ही शादीशुदा हैं। बिहार में इनदिनों एक शख्स के साथ उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: November 2, 2016 10:34 AM IST

बिग बॉस सीजन 10 की पार्टिसिपेंट मोनालिसा इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही हैं। सोशल मीडिया में चर्चा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा यानी अक्षरा विश्वास पहले से ही शादीशुदा हैं। बिहार में इनदिनों एक शख्स के साथ उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

दावा किया जा रहा है कि फोटोज में दिख रहा शख्श मोनालिसा का हसबैंड है। फिलहाल मोनालिसा बिग बॉस-10 में पार्टिसिपेट कर रही हैं। खबर है की, मोनालिसा की वायरल हो रही तस्वीरें में दिख रहा शख्स उनका एक्स हसबैंड है। कहा जा रहा है कि दोनों ने कुछ साल पहले शादी की थी। लेकिन दोनों एक दुसरे से अलग-अलग रहते हैं। दोनों ने अभी तक तलाक नहीं लिया है। फिलहाल, मोनालिसा और कंटेस्टेंट मनु पंजाबी की नजदिकीयों की चर्चा बिग बॉस के घर में हो रहे हैं। बिग बॉस के घर में दोनों एक दूसरे के साथ कम्फर्टेबल दिखते हैं और साथ घूमते भी दिखते हैं।

मोनालिसा भोजपुरी फिल्मो की सबसे हॉट और सेक्सी हिरोइन के रुप में जानी जाती हैं। वह भोजपुरी की फेमस हिरोइनों में से एक हैं। उनके बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज की वजह से उनकी अपनी एक अलग पहचान है। अपनी अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की एक सुपरहिट हीरोइन हैं। मोनालिसा ने अबतक के अपने कैरियर में 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में की हैं, इनकी सुपरहिट फिल्मो में ‘ब्लैकमेल’ और ‘तौबा तौबा’ जैसी फिल्मे है, जिनमे इन्होंने अपनी एक्टिंग से एक अलग छाप छोड़ी हैं।

मोनालिसा फिल्मो में अपनी बोल्ड सीन के लिए भी जानी जाती है और भोजपुरिया फिल्मों की आइटम क्वीन के रूप में भी इन्हें जाना जाता है। भोजपुरी फिल्मों में अपनी ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली मोनालिसा मूलरूप से बंगाली हैं। मोनालिसा का रियल नाम अंतरा बिश्वास है। अंतरा यानि मोनालिसा ने अपने चाचा के कहने पर अपना नाम मोनालिसा रख लिया था। [इसे भी पढ़े: इस दीवाली करण जौहर के साथ कुछ खास करेंगे शाहरुख खान और आलिया भट्ट]

मोनालिसा अपनी पढाई के दौरान ही अपना कैरियर ग्लैमर वर्ल्ड में बनाने की सोची। उन्होंने कॉलेज की पढाई खत्म करने के बाद सबसे पहले छोटे पर्दे पर इंट्री मारी। उन्होंने सबसे पहले उड़िया एल्बम और टीवी एक्ट्रेस के रुप में अपने कैरियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत मे ही भरपूर हॉट सीन्स दिये और दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गईं।

बॉलीवुड में आने से पहले मोनालिसा ने कई बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। फिर बॉलीवुड में अजय देवगन के साथ सिंघम से अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत की। फिल्म ब्लैकमेल में आयटम सांग भी किया। इस फिल्म में वे अजय देवगन, सुनील शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आईं। मोनालिसा ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। लेकिन भोजपुरी फिल्में मोनालिसा की पहली पसंद रहीं। उन्होंने लगभग पचास भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। भोले शंकर नामक भोजपुरी फिल्म से शुरुआत करने के बाद मोनालिसा ने जिन फिल्मों में काम किया है। [इसे भी पढ़े: बिग बॉस 10: फूट-फूटकर रो पड़े ओम स्वामी !]