बिग बॉस 11: घरवालों ने लव त्यागी पर लगाया था वोटों की हेराफेरी का इल्ज़ाम, अब सुनिए लव का जवाब

लव त्यागी ने सोशल मीडिया पर घर वालों के इल्जाम का दिया मुहतोड़ जवाब...

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: January 10, 2018 1:57 PM IST

जैसा की हमने बिग बॉस की अपनी पिछली रिपोर्ट में ही आपको इस बात की जानकारी दी थी, कि जिस वोट के चलते लव त्यागी घर से बेघर हो गये थे, उसकी गिनती जब फिर से घर वालों ने की तो लव के वोटों की संख्या में 100 वोट्स के अंतर पाया गया, जिससे घर वालों को लव त्यागी के इस झूठ का पता चलता है। घर वाले लव त्यागी पर झूठ बोलने का इल्जाम लगाते हुए कहते हैं, कि हम तो कभी एक वोट के लिए भी झूठ नहीं बोल सकते, लव तो इतना बड़ा झूठा निकला। बता दें कि अब लव लव त्यागी ने सोशल मीडिया के जरिए घर वालों को मुँहतोड़ जवाब दिया है।

बिग बॉस में सेमी फिनाले सप्ताह में घर से बेघर हुए लव त्यागी इस समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं परन्तु जब घर वालों ने लव त्यागी पर वोटों में हेराफेरी करने का इल्जाम लगाया तो लव त्यागी अपने बचाव में उतर आये और सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। जी हाँ ट्विटर पर ‘टीम लव त्यागी’ नाम के हैंडल पर लव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लव ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कि, "मुझे पता चला है कि मेरे 393 नहीं बल्कि 293 वोट थे। पता नहीं ये कैसे हो गया? मैंने तो 393 ही काउंट किये थे। मुझे नहीं पता 293 कैसे हो गए? अगर मुझे चीटिंग करनी ही होती तो मैं अच्छे से करता, क्योंकि मुझे आकाश पहले ही बता चुका था, कि विकास गुप्ता के 400 से ज्यादा वोट्स हैं। अगर मैं चीटिंग करता तो 400 से ज्यादा लिखता। अगर वो कह रहें हैं कि मेरे वोट्स 293 हैं, तो हो सकता है। पर सच में मैंने कोई चालाकी नहीं की है। मुझे तो वैसे भी बाहर जाना ही था।" [इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 11: शो में रहने के लिए लव त्यागी ने अपने फैंस को दिया धोखा, बाहर निकलते ही हुआ झूठ का पर्दाफाश]

नीचे देखें लव का वीडियो...

अब लव त्यागी कितना सच बोल रहे हैं, कितना झूठ ये तो हम नही जानते पर लव त्यागी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब आप ही इस वीडियो को देखकर बताइए कि लव की बातें कितनी सच है? क्या आपको भी लगता है कि घरवाले जानबूझ कर लव को फंसा रहे है? कमेंटबॉक्स में अपनी राय जरुर दें।

(यह खबर बॉलीवुडलाइफ के साथ इन्टर्नशिप कर रहीं कविता जायसवाल ने लिखी है।)