Viral Video: महीनों बाद मिली 'बिग बॉस 11' की तिकड़ी, लव और प्रियांक को एक साथ देखकर खुशी से उछल पड़ी हिना खान

प्रियांक और लव से दिल्ली में मिलीं हिना खान...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: July 17, 2018 9:08 AM IST

बिग बॉस के इतिहास में ग्यारवें सीजन को भूला पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। इस सीजन के लिए निर्माताओं ने एक से बढ़कर एक प्रतियोगियों की तलाश की है। इस सीजन में पहले के कई सीजन के मुकाबले ज्यादा लड़ाईयां तो देखने को मिली ही साथ ही इस सीजन में कई ऐसे रिश्ते भी बने जिन्हें देखकर फैंस की खुशी देखते ही बनती थी।

बिग बॉस 11 की तिकड़ी को आखिर कोई कैसे भूल सकता है। इन दोस्तों की तिकड़ी ने ना सिर्फ खूब धमाल मचाया बल्कि जब इनके बीच कोई मनमुटाव होता था तो फैंस सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते थे। यह तकड़ी थी हिना खान, लव त्यागी और प्रियांक शर्मा की।

बता दें कि लव, हिना और प्रियांक की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और बिग बॉस खत्म होने के बाद हिना बारी बारी से दोनों से मिली भी थी। इन दिनों हिना अपने म्यूजिक वीडियो के लॉन्च के सिलसिले में राजधानी दिल्ली में आई हुई है। यहां पर बीती रात ही हिना ने प्रियांक और लव से मुलाकात की और इस दौरान फिर से वही हुआ जो बिग बॉस के घर में होता था। दरअसल जैसे ही हिना और प्रियांक ने लव को देखा दोनों उनकी टांग खिंचाई करने लगे।

प्रियांक के साथ मिलकर हिना लव का मजाक उड़ाने लगी। खैर ढ़ेर सारी मस्ती के बाद तीनों ने एक साथ डिनर किया। बता दें कि इस दौरान हिना ने दो वीडियो बनाए, जोकि रात से ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुआ है। आइए नजर डालते है इन वीडियोज पर...

बात की जाए हिना की तो वह आज शाम अपने नए म्यूजिक वीडियो भसूदी को लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा हिना बहुत जल्द एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में नकारात्मक किरदार निभाएंगी। फिलहाल तो हमें कमेंटबॉक्स में बताए कि महीनों बाद लव,
हिना और प्रियांक को एक साथ देखकर आपको कैसा लगा?