Also Read
टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस का नया सीजन बहुत जल्द हमारे सामने होगा और एक बार फिर से सलमान खान अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आने वाले है। कुछ दिन पहले ही 'बिग बॉस 12' का प्रोमो सामने आया है और इसे देखने के बाद हर कोई नए सीजन के शुरुआत होने का इंतजार कर रहा है।
बॉलीवुड लाइफ आपको बिग बॉस से जुड़ी हर एक जानकारी पहुंचाता रहा है और अब आपके लिए एक ऐसी दिलचस्प खबर लेकर आए है कि आप खुशी से झूमने वाले है। जैसा कि हम सभी जानते है कि हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस का थीम एकदम अलग होगा और इस बार प्रतियोगी जोड़ियों के साथ घर में एंट्री लेंगे।
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार हर कंटेस्टेंट इस शो में जोड़ी के तौर पर एंट्री नहीं लेगा। खबर के मुताबिक इस बार घर में 3 कॉमनर जोड़ी और 3 सेलीब्रिटी कपल एंट्री होगी। इन 12 लोगों के अलावा 9 लोगों में 3 सेलीब्रिटी और 6 कॉमनर होंगे, जोकि शो में अकेले ही एंट्री लेंगे। इसका मतलब इस बार घर में कुल 21 लोग आने वाले है।
The wait has come to an end! @BeingSalmanKhan is coming back soon on @BiggBoss season 12 only on @colorstv! @nadiachauhan @iamappyfizz @oppomobileindia pic.twitter.com/MTdgtGUbvo
— Raj Nayak (@rajcheerfull) August 12, 2018
दिलचस्प बात यह है कि शो के पहले दिन ही सलमान 6 जोड़ियों के अलावा 9 लोगों में से 6 की जोड़ी खुद बनाने वाले है। बाकी बचे 3 कंटेस्टेंट्स शुरुआती कुछ एपिसोड्स में राजाओं की तरह जिंदगी बिताएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार शो में दो गे पार्टनर भी एंट्री लेंगे। इसके अलावा एक सास बहू की जोड़ी भी इस शो में नजर आएंगी और इस जोड़ी को दर्शक पहले भी एक रिएलिटी शो में देख चुके है।
इसके अलावा दो जुड़वा बहनें भी सलमान खान के शो में नजर आएंगी, इन जुड़वा बहनों में एक पेशे से डीजे है तो दूसरी टीचर है। साथ ही इस विवादित शो में इस बार एक ट्रांसजेंडर, बार डांसर और सेक्स वर्कर की भी एंट्री होगी। इन बातों से साफ है कि इस बार का सीजन बहुत ही मजेदार होने वाला है। कमेंटबॉक्स में बताए कि आप इस बार बिग बॉस देखने के लिए उत्साहित है या नहीं ?
यहां पर पढें इस शो से जुड़ी दिलचस्प खबरें...
‘बिग बॉस 12’ प्रोमोज में दिखेगा भाईजान का जलवा, करते नजर आएंगे यह खास काम
सलमान के शो 'बिग बॉस 12' के प्रोमो में शाहरुख संग नजर आएंगे अनिल कपूर, कुछ ऐसी है तैयारी!