पावर कपल के बारे में पूछते ही सलमान खान ने लिया शाहरुख-गौरी का नाम, इन्हें बताया बेस्ट बॉलीवुड जोड़ी

सलमान से पावर कपल के बारे में जब पूछा जाता है तो वह शाहरुख और गौरी खान का नाम लेते हैं।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: August 19, 2018 6:14 PM IST

शनिवार को हमने आपको सलमान खान के अपकमिंग शो 'बिग बॉस 12' का एक टीजर दिखाया था। इस टीजर से शो के मिजाज को समझने में मदद मिलती है। अब इस शो का एक और प्रोमो सामने आया है। दरअसल ये टीजर का मेकिंग वीडियो है। इस वीडियो में सलमान खान फुल स्विंग में अपने ही रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। 'बिग बॉस 12' को लेकर अब तक जितनी भी खबरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर तो यह लग रहा है कि शो इस दफा पहले से ज्यादा मजेदार और बड़ा होने जा रहा है। इस दफा 'बिग बॉस 12' में ​जोड़ियों में कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। कुछ 'विचित्र जोड़ियां' जैसा कि शो के टीजर में बताया जा रहा है।

राज नायक ने शो का जो मेकिंग वीडियो रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, उसमें सलमान क्लासरूम में अटेंडेंस लेते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन इससे मजेदार है इस वीडियो में मास्टर जी यानी कि सलमान खान की ली जानी वाली क्लास। दरअसल, इसमें सलमान के साथ रैपिड फायर राउंड खेला गया, जिसमें सलमान से जोड़ियों के बारे में पूछा जा रहा है।

इसी वीडियो में सलमान से पावर कपल के बारे में जब पूछा जाता है तो वह कुछ देर सोचने के बाद शाहरुख और गौरी खान का नाम लेते हैं। इतना ही नहीं सलमान से जब फनीएस्ट जोड़ी के बारे में पूछा जाता है तो वह सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का नाम लेते हैं। ऐसे ही बॉस जोड़ी के बारे में पूछे जाने पर सलमान झट से जवाब देते हुए कहते हैं- 'मी एंड संजू। बिग बॉस सीजन 5। कोई मैच नहीं कर सकता।' बात भी सही है, भला सलमान और संजय दत्त की जोड़ी को कोई बीट कैसे कर सकता है। ऐसे ही बॉलीवुड जोड़ी के बारे में पूछे जाने पर सलमान कहते हैं 'आॅफकोर्स...जय एंड वीरू'।

बता दें कि इस इफा ‘बिग बॉस 12’ में 3 कॉमन जोड़ियां और 3 सेलिब्रिटी जोड़ियां नजर आने वाली हैं। 21 में से 12 कंटेस्टेंट होंगे। इसके अलावा बाकी के 9 कंटेस्टेंट में 3 सेलिब्रिटीज और 9 आम लोग होंगे, जो शो में सोलो ही शिरकत करेंगे। शो के पहले दिन सलमान इनमें से 6 लोगों को सेलेक्ट कर जोड़ियां बनाएंगे। ऐसे में देखें तो इस दफा शो में वाकई में डबल मजा आने वाला है।