Revealed! ‘बिग बॉस 12’ के सेलीब्रिटी कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट आई सामने, टीवी के ये मशहूर चेहरे सलमान खान के शो में मचाने वाले है धमाल

इस लिस्ट को देखकर खुशी से झूम उठेंगे सलमान खान के फैंस...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: August 16, 2018 9:28 PM IST

बिग बॉस के नए सीजन की शुरुआत से पहले ही फैंस ये जानने के लिए बेकरार रहते है कि आखिर इस दफा कौन से चेहरे घर में बवाल मचाएंगे। आज से एक महीने बाद 'बिग बॉस 12' की शुरुआत हो जाएगी। आगामी 16 सितम्बर को इस शो के प्रीमियर एपिसोड को ऑन एयर किया जाएगा और अपनी एक रिपोर्ट में हम आपको जानकारी दे चुके है कि इस बार घर में कुल मिलाकर 21 लोग हिस्सा लेंगे।

हर बार की तरह निर्माताओं ने इस सीजन को भी दिलचस्प बनाने की भरपूर कोशिश कर रहे है और इसी के साथ इस बार का थीम जोड़ियों पर बेस्ड होगा। 21 सदस्यों में से तीन कपल ऐसे होंगे जो पब्लिक फिगर है यानि टीवी या फिर फिल्मों में काम कर चुका ऐसा चेहरा, जो पहले से ही लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है। वहीं कुछ ऐसे सेलीब्रिटी होंगे जोकि जोड़ियों के साथ घर में नहीं आएंगे। इस पूरे ट्विस्ट को जानने के लिए यहां पर क्लिक करें

स्पॉटबॉयई की एक खबर की माने तो देबीना बनर्जी, गुरमीत चौधरी, मिलिंद सोमन, अंकिता कंवर, परम सिंह, स्कारलेट एम रोज, सुमीर एस पसरीचा (पम्मी आंटी) को इस शो के नाम को इस शो के लिए फाइनल कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार माहिका शर्मा, डैनी डी, दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम से भी निर्माताओं की बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ये लोग भी सलमान खान के शो में हंगामा मचाते हुए नजर आएंगे।

वैसे ये लिस्ट तो देखने में काफी दिलचस्प है और अब देखना होगा कि शो के निर्माता इन नामों की आधिकारिक घोषणा कब करेंगे? बीते दिनों ही बॉलीवुड लाइफ ने आपको एक्सक्लूसिवली जानकारी दी थी कि इस शो को शुरु करने से पहले सलमान खान अपने बढ़े हुए वजन को घटाने वाले है। इन दिनों सलमान खान माल्टा में है और वहां पर अपनी नई फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त है। माल्टा में ही सलमान खान अपने पर्सनल ट्रेनर को लेकर गए है। फिलहाल तो आप कमेंटबॉक्स में बताए कि आप 'बिग बॉस 12' को देखने के लिए उत्सुक है या नहीं ?