बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन को लेकर हलचल शुरू हो गई है। जैसे-जैसे इस शो के प्रोमो समाने आ रहे हैं, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। शो की थीम भी इस दफा अलग हटकर जोड़ियों में रखी गई है। दिन ब दिन 'बिग बॉस 12' पहले के सीजन के मुकाबले बड़ा होता जा रहा है। इस दफा सीजन में 'विचित्र जोड़ियां' नजर आने वाली हैं। फिर चाहे वह चाचा-भतीजा हो या ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड या फिर मां और बेटा। इस शो का अब एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान मामा-भांजे की थीम को अपने फनी अंदाज में बता रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस इफा 'बिग बॉस 12' में 3 कॉमन जोड़ियां ओर 3 सेलिब्रिटी जोड़ियां नजर आने वाली हैं। 21 में से ये 12 कंटेस्टेंट होंगे। इसके अलावा बाकी के 9 कंटेस्टेंट में 3 सेलिब्रिटीज और 9 आम लोग होंगे, जो शो में सोलो ही शिरकत करेंगे। शो के पहले दिन सलमान इनमें से 6 लोगों को सेलेक्ट कर जोड़ियां बनाएंगे। ऐसे में देखें तो इस दफा शो में डबल मजा आने वाला है। शो के नए प्रोमो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए राज नायक ने लिखा- 'मामा-भांजा या चाचा-भतीजा। कौन सी जोड़ी चमकेगी इस साल बिग बॉस के घर में? देखिए सलमान के साथ जल्द ही सिर्फ कलर्स पर!'
Mama-bhanja ya chacha-bhatija. Kaunsi jodi chamkegi is saal @BiggBoss ke ghar mein? Dekhiye @beingSalmankhan ke saath jald hi sirf @colorstv par! @nadiachauhan @iamappyfizz @oppomobileindia #BB12 pic.twitter.com/mrAo9tzmMv
— Raj Nayak (@rajcheerfull) August 18, 2018
इस शो के अलावा सलमान खान के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग जोरों-शोरों से निपटा रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान 18 साल से लेकर 60 साल तक के शख्स के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म कोरियन फिल्म 'ओड टू माय फादर' पर बेस्ड है। 'भारत' में सलमान खान के किरदार के जरिए 1947 से 2000 तक के भारत की कहानी को अलग-अलग चरणों में दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं और इन दिनों फिल्म की शूटिंग माल्टा में चल रही है। फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, तब्बू और सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होनी है।