बिग बॉस 12: इस बार टीवी के जरिए नहीं बल्कि खास कमरे से कंटेस्टेंट्स कर सकेंगे सलमान खान का दीदार, मजेदार रहेगा 'वीकेंड का वार'

जैसे-जैसे इसके रिलीज होने की घड़ी करीब आ रही है, वैसे-वैसे ही इंतजार भी बढ़ता जा रहा है इस टीवी शो के जल्द से जल्द शुरू होने का।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: August 21, 2018 7:33 AM IST

सुपरहिट टीवी रियल्टी शो 'बिग बॉस 12' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए दमदार खबर है। इस बार बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स अपने फेवरेट सितारे, सुपरस्टार और इस शो के होस्ट सलमान खान का दीदार टेलीविजन के जरिए नहीं बल्कि शो के लिए बनाए गए घर के एक खास कमरे से ही कर सकेंगे।

एक एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार शो में ये खास बदलाव आने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार सलमान खान शो के कंटेस्टेंट्स से टीवी के जरिए नहीं बल्कि एक खास कमरे से जरिए मुलाकात करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक जिस तरह से प्रोमो में दिखाया गया है ठीक वैसे ही, इस बार सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स एक क्लासरुम की तरह सलमान खान से मिलेंगे और ब्लैकबोर्ड की जगह एक स्क्रीन होगी जिसके जरिए सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स से मुलाकात करेंगे। ऐसे में ये बदलाव जरुर शो के मजे को दोगुना कर देने वाला है।

ये शो इस सितंबर को ऑन एयर होने जा रहा है और जैसे-जैसे इसके रिलीज होने की घड़ी करीब आ रही है, वैसे-वैसे ही इंतजार भी बढ़ता जा रहा है इस टीवी शो के जल्द से जल्द शुरू होने का। ये टीवी शो सितंबर से शुरू होकर जनवरी तक खत्म होगा। हालांकि इस बार ये शो अपने निर्धारित समय से एक महीने पहले ही रिलीज हो रहा है लेकिन इसके बावजूद इसका बेसब्री से इंतजार है।

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

अब तक शो के 2 प्रोमोज जारी हो चुके हैं जिसमें सलमान खान ने विचित्र जोड़ी के टैगलाइन से इसकी पहली झलक दिखाई थी। इस बार शो को और मजेदार बनाते हुए हमें शो में जोड़ियों में कंटेस्टेंट्स दिखने वाले हैं। हालांकि कुछेक इनमें सिंगल यानि अकेले भी हिस्सा लेंगे। ऐसे में इस बार इस शो के रंग देखना मजेदार रहने वाला है।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें