Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'बोझ बन गया, करियर तबाह हो गया, घर बिक गया'... सुसाइड करना चाहता था Bollywood का ये फेमस डायरेक्टर, 6 साल बाद खोली जबां

This director wanted to die by suicide: बॉलीवुड का एक डायरेक्टर ऐसा भा है जिसे #MeToo Movement ने पूरी तरह से तबाह करके रख दिया था. अब जाकर उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है.

By: Shivani Duksh  |  Published: January 1, 2025 11:54 PM IST

'बोझ बन गया, करियर तबाह हो गया, घर बिक गया'... सुसाइड करना चाहता था Bollywood का ये फेमस डायरेक्टर, 6 साल बाद खोली जबां

एक समय ऐसा था बॉलीवुड में #MeToo Movement के भूत ने सबको बुरी तरह डराया. महिलाओं ने खुलकर #MeToo Movement के बारे में बात की और कई लोगों का पर्दाफाश कर दिया. हाल ये हो गए कि #MeToo Movement के आरोपियों का बॉलीवुड में टिक पाना ही मुश्किल हो गया. बॉलीवुड का एक डायरेक्टर तो ऐसा है कि जो #MeToo Movement के आरोप लगने के बाद अपनी जान देने के बारे में सोचने लगा था. यहां हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 16 स्टार और फराह खान के भाई साजिद खान (Sajid Khan) की.., जिन्होंने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाल खुलासे किए हैं.

अपने अतीत के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए साजिद खान ने कहा, '6 साल पहले मैं अपनी जिंदगी खत्म करना चाहता था. मुझे इस बात का गम था कि मेरे पास काम नहीं है. IFTDA से क्लियरेंस मिलने के बाद भी मैं बेरोजगार था. मैं खुद को खड़ा करने की कोशिश कर रहा था. मैंने अपना घर बेचकर किराए पर रहना शुरू कर दिया. मेरे पास किराए के पैसे नहीं थे. मैं 14 साल की उम्र से काम कर रहा हूं क्योंकि पिता का देहांत हो गया था. हम कर्ज में थे. काश आज मेरी मां जिंदा होती तो वो मुझे मेहनत करते देखकर खुश होती. बेटा होने के नाते मैं उनका केयरटेकर बना. हमारी जिंदगी बहुत मुश्किलों से गुजरी है.'

आगे साजिद खान ने कहा, 'मैंने करियर की पीक पर दाकर बहुत गलतियां की हैं. अब अपने पुराने इंटरव्यू देखकर मुझे गुस्सा आता है. दिल करता है कि खुद को बोलने से रोक दूं. मैंने बहुत लोगों के साथ बद्तमीजी की है. मुझे सच में सबसे माफी मांगनी चाहिए. मुझे समझ आया कि काम न होना आपकी जिंदगी तबाह कर सकता है. अब मैं केवल जिंदा रहने के लिए काम करना चाहता हूं. मीटू की वजह से लोग मेरी शक्ल नहीं देखना चाहते.'