भोजपुरी फिल्मों में जलवा बिखेर चुकी मोनालिसा इन दिनों लाखों करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुकी है। बता दें कि सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 10' और 'नच बलिए' का हिस्सा बनने के बाद मोनालिसा लगातार सुर्खियों में रहने लगी है। उनके बिदांस फोटोशूट हो या फिर उनकी नई फिल्म...किसी ना किसी वजह से मोनालिसा का नाम चर्चा में ही रहता है।
बता दें कि इन दिनों मोनालिसा अपने नए शो 'दुपुर ठाकुरपो 2' की शूटिंग में व्यस्त है। यह शो बंगाली भाषा में लॉन्च किया जाएगा। इस शो में मोनालिसा झूमा बोदी का रोल अदा करेंगी। इन दिनों मोनालिसा इस शो के प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। हाल ही में मोनालिसा ने इस शो के प्रोमोशनल गाने को शूट किया है और इस गाने को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।
बता दें कि जबसे मोनालिसा के शो का ये गाना सामने आया है, तबसे सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है। दरअसल इस गाने में मोनालिसा की अदाएं देखते ही बन रही है। बता दें कि अगर आपको बंगाली नहीं भी आती है तो भी आप इस गाने को खूब इन्जॉय करेंगे क्योंकि इस गाने की धुन कमाल की है। फिलहाल तो नजर डालिए इस गाने पर...
बात की जाए 'दुपुर ठाकुरपो 2' की तो इसका पहला सीजन काफी धमाल मचा चुका है। पहले सीजन में भाभी के रुप में स्वास्तिका मुखर्जी नजर आई थी। बता दें कि 'दुपुर ठाकुरपो 2' में झूमा बोदी के 6 दीवाने होंगे जोकि उनकी अदाओं पर मरते है और उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह 6 दीवाने झूमा बोदी के देवर होंगे। 'दुपुर ठाकुरपो 2' का प्रसारण होईचोई नाम के बेव चैनल पर किया जाएगा। वैसे आपको मोनालिसा के इस शो का गाना कैसा लगा? कमेंटबॉक्स में जरुर बताए।