Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'बिग बॉस' विजेता ने की आत्महत्या की कोशिश, फेसबुक पर लाइव कर सबको बताया

तीन महीने पहले ही उन्होंने कन्नड़ बिग बॉस का चौथा सीजन जीता था। जिसके बाद उन्होंने कुछ कन्नड़ फिल्में भी साइन की थीं।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: April 6, 2017 12:36 PM IST

'बिग बॉस' विजेता ने की आत्महत्या की कोशिश, फेसबुक पर लाइव कर सबको बताया

जी ये सच हैं! 'बिग बॉस कन्नड़' सीजन 4 के विजेता रहे प्रथम ने बेंगलुरू स्थित घर पर नींद की गोलियां खा ली। यह घटना बुधवार की हैं। और तो और अपनी खुदकुशी की जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक पर एक लाइव वीडियो करते हुए दी। इसमें उन्होंने बताया कि वो अपने दोस्त लोकेश से हुई लड़ाई के बाद ऐसा कर रहे हैं। उनकी बातों से मैं बहुत आहात हो गया हूं, जिस करण मैं ये कदम उठाने जा रहा हूं। हालांकि, वह आत्महत्या की इस कोशिश में बच गए हैं और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि उनकी स्थिति अब स्थिर है और वह डॉक्टरों की देख-रेख में हैं। [इसे भी पढ़े: अस्पताल में भर्ती विनोद खन्ना को बीमारी ने इतना बदल दिया हैं, देखें तस्वीर]

बात दें, 'बिग बॉस कन्नड़' सीजन 4 के विजेता एम प्रथम जिन्हें ओले हुदुगा प्रथम नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने तीन महीने पहले कन्नड़ बिग बॉस का चौथा सीजन जीता था। जिसके बाद उन्होंने कुछ कन्नड़ फिल्में भी साइन की थीं। मंगलवार की रात उन्होंने फेसबुक पर एक लाइव वीडियो शेअर करते हुए। कैमरा के सामने नींद की गोलियां खाईं और कहा कि यह उनका आखिरी फेसबुक इंट्रैक्शन होगा। [इसे भी पढ़े: सुनील ग्रोवर फिर से बनेंगे 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा... बोले ‘शो में वापसी की वजह पैसा नही']

लोकेश ने पुलिस में प्रथम के खिलाफ याचिका दायर की है। पुलिस उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 309 के तहत आत्महत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कर सकती है। लोकेश की शिकायत पर पुलिस आने वाले दिनों में प्रथम से पूछताछ करेगी।

BB-Kannada-1