बॉलीवुड की एकमात्र क्वीन कंगना रानौत का आज जन्मदिन है और आज कंगना 31 साल की हो गई। कंगना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल कर लिया है, उस मुकाम को हासिल करने के लिए आज भी कई लोग प्रयासरत है। बिना किसी गॉडफॉदर के, बिना किसी फिल्मी कनेक्शन के कंगना ने इस इंडस्ट्री में अपनी जो छाप छोड़ी है वो वाकई में काबिलेतारीफ है। हिमाचल में जन्मी कंगना बचपन से ही नम्र स्वभाव की थी लेकिन अब कंगना कई मुद्दों पर बेवाक अपनी राय रखती है।
कंगना जिस तरह से अभिनय करती है और जिस तरह से वह एक के बाद एक फिल्में कर रही है उसमें कोई दो राय नहीं है कि कंगना इस इंडस्ट्री के लिए लम्बी रेस का घोड़ा है। कंगना ने जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए उन्होंने जी जान लगा दी है और यह कहना गलत नहीं होगा कि कंगना ने जो भी हासिल किया है अपने दम पर किया है।
कंगना बी-टाउन की सबसे सेक्सी अदाकाराओं में से एक है। क्या आपको पता है कि यह अदाकारा बचपन में भी काफी क्यूट थी? आज कंगना के जन्मदिन पर मिलिए छोटी कंगना से। देखें उनकी बचपन की कई खूबसूरत तस्वीरें...
पिछले दिनों निर्देशक करण जौहर के साथ उनकी तनातनी की कई खबरें आई। इसके अलावा ऋतिक रोशन के साथ उनके रिश्ते की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी। पिछले साल कंगना और ऋतिक की लड़ाई ने एक अलग ही मोड़ ले लिया था। खैर बात करें जन्मदिन की प्लानिंग की बात करें तो फिलहाल तो वह मनाली स्थित अपने नए घर में है। पिछले दिनों ही वह अपनी नई फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग में व्यस्त थी। बता दें कि इस फिल्म में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में नजर आएंगी।
इस फिल्म के जरिए टीवी की जानी मानी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। अंकिता इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई की खास दोस्त झलकारी बाई की भूमिका में नजर आएंगी। फिलहाल तो देखना होगा कि कंगना अपने इस जन्मदिन को किस तरह से खास बनाती है? फिलहाल तो हमें कमेंटबॉक्स में बताए कि कंगना की बचपन की तस्वीरें आपको कैसी लगी?