Also Read
सादगी और खूबसूरती का दूसरा नाम हैं जूही चावला। जी हाँ अपनी दिलकश आवाज और खूबसूरत हंसी से लोगों का दिल जीतने वाली जूही आज 50वां जन्मदिन मनाएंगी। इस उम्र में भी जूही की खूबसूरती देखते ही बनती है और उन्हें देखकर यही लगता है कि उम्र उनके लिए वाकई एक नम्बर है। साल 1986 में आई फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली जूही ने ऐसे ऐसे किरदार पर्दे पर निभाए कि बड़े तो क्या छोटे बच्चे भी उन पर जान छिड़कते थे।
इन्ही बच्चों में से एक थे इमरान खान...जूही के प्रति इमरान की दीवानगी से कौन नहीं वाकिफ है। दरअसल जब इमरान के मामू जान जूही के साथ कोई भी फिल्म करते थे तो अक्सर इमरान उनके साथ सेट पर जाया करते थे। इमरान जूही को इतना पसंद करते थे कि एक बार फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की शूटिंग के दौरान उन्होंने जूही को एक रिंग भी दे दी और अपनी फीलिंग भी बंया कर दी कि वह उन्हें बहुत पसंद करते है और उनसे शादी करना चाहते हैं, जूही इमरान के प्यार को देखकर पिघल गई और उनसे वो रिंग भी ले ली। दिलचस्प बात तो यह है कि तब इमरान करीब चार साल के थे। खैर बाद में जूही ने इमरान को वो अँगूठी लौटा भी दी थी। [इसे भी पढ़ें- पहली बार शाहरुख़ को देख हंस पडी थी जूही चावला और कहा.. ये किस एंगल से आमिर खान दिखता है ?]
इतना ही नहीं खबरों की मानें तो इमरान ने तो अपनी फिल्म ‘एक मैं और एक तू’ के धमाकेदार गाने ‘आंटी जी’ को स्पेशली जूही चावला को ही डेडीकेट की थी। खैर इसमें इमरान का कोई कसूर नहीं है क्योंकि जूही की सादगी और खूबसूरती के लाखों करोड़ो दीवाने है। बता दें कि बॉलीवुड में कदम रखने के दो साल बाद जूही को असली पहचान मिली और जिस फिल्म से जूही ने धमाका किया वह फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ही थी। जूही ने हाल ही में बेव सीरीज द टेस्ट केस से कमबैक किया था। बॉलीवुडलाइफ परिवार की ओर से जूही को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ और हम कामना करते है कि जूही की मुस्कान हमेशा बरकरार रहें।