Birthday Special: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को इंडस्ट्री के भाईजान कहा जाता है. अभिनेता ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं तो साथ ही कई कलाकारों को इंडस्ट्री में लॉन्च भी किया है. इस वजह से सलमान ने बॉलीवुड में अलग ही मुकाम पाया है, लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि अभिनेता की फिल्में अब बॉक्स ऑफिस पर काम नहीं कर रही हैं और दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर बाकी खान यानी शाहरुख खान और आमिर खान राज कर रहे हैं. शाहरुख और आमिर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं. इस वजह से अब सलमान खान पर कई सवाल उठ रहे हैं. आज की जनरेशन क्यों सलमान खान की फिल्मों को पसंद नहीं कर रही हैं. आइए आपको इसके 5 कारण बताते हैं, जो लोगों द्वारा ही बताए गए हैं.
सलमान खान की एक्टिंग से बोर हुए फैंस
सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के दबंग खान हैं. उन्होंने अपनी फिल्मों में कमाल की एक्टिंग की है लेकिन आज के समय की जनरेशन को सलमान खान अपनी एक्टिंग से इंप्रेस नहीं कर पा रहे. लोग एक्टर की एक्टिंग से खुद को कनेक्ट नहीं कर पाते. इस मौके पर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान को उदाहरण बताया.
TRENDING NOW
समय के साथ नहीं बदले सलमान खान
सलमान खान ने रोमांस से लेकर एक्शन से भरी हुई फिल्में की हैं लेकिन ये भी सच है कि सलमान खान समय के साथ नहीं चले. आज के समय में फिल्मों में हाई लेवल का एक्शन दिखाया जा रहा है. शाहरुख खान की पठान और जवान में भयंकर एक्शन रहा. रणवीर सिंह की धुरंधर के एक्शन सीन्स भी फैंस को हिला गए, लेकिन सलमान खान के साथ ऐसा अब तक देखने के लिए नहीं मिला है.
क्या सलमान खान ने खुद पर काम करना किया बंद
कई लोगों का ये भी मानना है कि सलमान खान ने खुद पर काम करना बंद कर दिया है. आज के समय में वह हर फिल्म में एक जैसा ही काम कर रहा है. लोगों का मानना है कि वह उनके काम में कुछ नया नहीं दिख रहा है. उनकी फिल्मों में रोमांस और एक्शन तो होता है लेकिन आज के समय में लोग कुछ नए की तलाश कर रहे हैं और इसी वजह से दर्शकों के बीच साउथ की फिल्मों ज्यादा पॉपुलर हो रही हैं. उन फिल्मों में दर्शकों को अलग ट्रीटमेंट मिलता है.
आधी उम्र की एक्ट्रेस संग रोमांस करना पड़ा भारी
सलमान खान की फिल्मों में आज के समय की एक्ट्रेसेस नजर आती हैं. फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान के साथ पूजा हेगड़े दिखीं. दर्शकों को सलमान संग पूजा की जोड़ी जरा भी पसंद नहीं आई. एक्टर इस वजह से ट्रोल तक हो गए थे.
रियल स्टोरी नहीं फ्रेंचाइजी पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं सलमान
सलमान खान की फ्रेंचाइजी फिल्मों से भी फैंस बोर हो गए हैं. सलमान खान की दबंग फैंस को काफी पसंद आई थी लेकिन इस फिल्म के तीन पार्ट आ गए हैं. इसी तरह टाइगर के तीन पार्ट भी आ चुके हैं. ये फिल्म अच्छी हैं लेकिन फैंस सलमान को नए अवतार में देखने के लिए बेकरार है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates