#BLBestOf6: Sidharth Malhotra या फिर Akshay Kumar, किसने एक्टिंग में दिखाया दमखम?

#BLBestOf6: बीएल बेस्ट ऑफ सिक्स में हम आपको एक बार फिर से मौका दे रहे हैं कि आप अपने पसंदीदा एक्टर को वोट देकर विनर बना सकते हैं।

WrittenBy
By: Ravi Pareek | Published: October 11, 2021 4:42 PM IST

बॉलीवुड लाइफ एक बार फिर से आपके लिए बीएल बेस्ट ऑफ सिक्स लेकर आया है यानी कि साल के शुरुआती 6 महीनों के लिए अलग-अलग कैटिगरीज के अवॉर्ड्स। फिलहाल बारी नॉमिनेशंस की है तो इस रिपोर्ट में हम इस साल के बेस्ट एक्टर कैटिगरी के नॉमिनेशंस पर बात कर रहे हैं। इस कैटिगरी में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) से लेकर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का नाम शामिल है। पढ़िए इस कैटिगरी के नॉमिनेशंस के बारे में रिपोर्ट के आखिर में अपना वोट दर्ज कर पसंदीदा एक्टर को विजेता बनने में मदद करें।

अक्षय कुमार (बेल बॉटम)
ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हुई फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) ने लोगों का खासा मनोरंजन किया। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे और उनका साथ देने के लिए वाणी कपूर, हुमा कुरैशी जैसे स्टार्स थे। पहले फिल्म सिनेमाघरों में भी रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। एक रॉ एजेंट के तौर पर अक्षय कुमार के रोल को हर किसी ने सराहा। यहां देखिए फिल्म का शानदार ट्रेलर...

सिद्धार्थ मल्होत्रा (शेरशाह)
ओटीटी के इतिहास की सबसे हिट फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी फिल्म शेरशाह (Shershaah) के लीड हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सिद्धार्थ को भी टॉप 6 एक्टर्स के लिए नॉमिनेट किया गया है। सिद्धार्थ ने फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा के रोल में जबर एक्टिंग की और इसी का परिणाम है कि ये फिल्म सिद्धार्थ के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई है। यहां देखिए फिल्म का शानदार ट्रेलर...

मनोज बाजपेई (साइलेंस)
मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड और वर्सटाइल एक्टर्स में से एक हैं। द फैमिली मैन 2 के जरिए हर किसी के दिल में अपनी जगह बना चुके मनोज ने साइलेंस में एसीपी अविनाश वर्मा का किरदार बखूबी निभाया है। रोल देखकर हर किसी ने यही कहा कि मनोज अपने आप में एक्टिंग की एक चलती-फिरती स्कूल हैं। यहां देखिए फिल्म का शानदार ट्रेलर...

सैफ अली खान (भूत पुलिस)
सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस, यामी गौतम और अर्जुन कपूर की फिल्म भूत पुलिस (Bhoot Police) ओटीटी प्लैटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई लेकिन सैफ की एक्टिंग ने हर किसी को दीवाना बना दिया। फिल्म में सैफ ने विभूति का रोल किया था। उनके अंदाज ने लोगों को काफी हंसाया। सैफ को भी इस कैटिगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। यहां देखिए फिल्म का शानदार ट्रेलर...

विक्रांत मैसी (हसीन दिलरुबा)
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म हसीन दिलरुबा (Haseen Dillruba) को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में विक्रांत ने एक सीधे साधे पति का रोल किया था जो कि आखिर तक आते-आते एक बेहद खूंखार शख्स बन जाता है। फिल्म को क्रिटिक्स ने भी सराहा और विक्रांत की एक्टिंग ने भी लोगों का दिल जीता। यहां देखिए फिल्म का शानदार ट्रेलर...

जिमी शेरगिल (कॉलर बॉम्ब)
कॉलर बॉम्ब (Collar Bomb) में जिमी शेरगिल (Jimmy Shergill) ने एसएचओ मनोज हेसी का किरदार निभाया है। फिल्म भले ही ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाई हो लेकिन जिमी की एक्टिंग हर किसी को भा गई। फिल्म में जिमी के बेटे को अगवा कर लिया जाता है और उसी को खोजने के लिए जिमी हर हद पार कर जाते हैं। यहां देखिए फिल्म का शानदार ट्रेलर...

...तो देर किस बात की है? फटाक से अपने पसंदीदा एक्टर को वोट कीजिए और विनर बनाइए...