बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी के साहबजादे अहान शेट्टी इस समय अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। प्रोड्यूसर साजिद नडियाडवाला ने हाल में ही इस बात का खुलासा किया है कि वो अहान को 'आर.एक्स. 100' के हिन्दी रीमेक से बॉलीवुड में लांच करेंगे। उन्हें इस फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है और वो इसके हिन्दी रीमेक राइट्स भी खरीद चुके हैं।
जैसे ही साजिद नडियाडवाला ने इस बात की घोषणा की कि वो अहान शेट्टी का डेब्यू एक साउथ रीमेक से कराने जा रहे हैं, वैसे ही हमारे दिमाग में यह सवाल आया कि क्या अहान शेट्टी 'बागी' स्टार टाइगर श्रॉफ के नक्शेकदमों पर चलने जा रहे हैं ? हम अपनी इस खास रिपोर्ट में आपको आसान भाषा में यही समझाएंगे कि हमें ऐसा क्यों लगता है कि अहान, टाइगर की राहों पर चल रहे हैं ?
1. साउथ रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू:
अगर आपको न पता हो तो हम आपको बता दें टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' भी एक सुपरहिट साउथ फिल्म का हिन्दी रीमेक थी। टाइगर श्रॉफ ने अपने डेब्यू के लिए किसी नई कहानी की जगह पहले से दर्शकों के द्वारा पसंद की जा चुकी कहानी को चुना था। सुनील शेट्टी के साहबजादे भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। 'आर.एक्स. 100' साउथ में बहुत बड़ी हिट है, जिसके बाद अब हिन्दी ने उसका रीमेक बन रहा है।
2. प्रोड्यूसर साजिद नडियाडवाला का थामा हाथ:
टाइगर श्रॉफ ने अपने डेब्यू के लिए जाने-माने प्रोड्यूसर साजिद नडियाडवाला का हाथ थामा था और अहान शेट्टी भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में साजिद का बैनर मसाला एंटरटेनर्स के लिए जाना जाता है। हमें पूरी उम्मीद है कि जैसे टाइगर श्रॉफ को साजिद ने जबरदस्त डेब्यू दिलाया था, अहान को भी वैसा ही डेब्यू हासिल होगा।
3. जिस जॉनर में माहिर हैं, वैसी कहानी से डेब्यू:
अगर आपने ध्यान किया हो तो टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती' में जबरदस्त एक्शन था। इसका कारण उनका मार्शल आर्ट्स में परफेक्ट होना था। इसके उलट अहान शेट्टी रोमांटिक ड्रामा से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि अहान शेट्टी को ऐसा लगता है कि वो एक्शन में अभी उतने माहिर नहीं है, जितने उनके पिता अपने डेब्यू के समय थे। जिस कारण उन्होंने रोमांटिक फिल्म से डेब्यू करने का मन बनाया है।
4. फिल्म के बारे में बहुत ज्यादा प्रचार नहीं कर रहे अहान शेट्टी:
जब टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में कदम रखने वाले थे तब उनकी फिल्म के बारे में बहुत ज्यादा चर्चा नहीं हुई थी। 'हीरोपंती' की रिलीज के समय ही दर्शकों को इसके बारे में जानकारी दी गई। अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म के लेकर भी निर्माता यही स्ट्रैटजी अपना रहे हैं। माना जा रहा है जैसे 'हीरोपंती' को देख दर्शक चौंक गए थे, वैसे ही अहान की फिल्म को देखकर भी दर्शक दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे।
5. पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में बहुत ज्यादा चर्चा नहीं:
टाइगर श्रॉफ ने जब बॉलीवुड में डेब्यू किया था तब उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा नहीं हुई थी। यहां तक कि डेब्यू के बाद भी टाइगर की लवलाइफ मीडिया से काफी समय तक दूर ही रही। अहान शेट्टी की लवलाइफ को लेकर खबरें तो सामने आ रही हैं लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। जब भी अहान अपनी खास दोस्त तानिया के साथ बाहर आते हैं, तो दोनों की तस्वीरें मीडिया में चर्चा का विषय बन जाती हैं लेकिन इसके अलावा लोगों को तानिया के बारे में और कुछ नहीं पता।