बॉलीवुड के एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ, दोनों को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. हाल ही में मुंबई में फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां बी-टाउन के तमाम सितारों ने शिरकत की. लेकिन सारी लाइमलाइट बटोर ले गए बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल. स्क्रीनिंग के दौरान इस कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसे देख फैंस तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं. अग्निहोत्री परिवार और धर्मेंद्र के पोते अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग के मौके पर बॉबी देओल बेहद कूल और डैशिंग लुक में नजर आए. वहीं उनकी पत्नी तान्या देओल ने अपने एलिगेंट और सिंपल स्टाइल से सबका ध्यान खींचा. जैसे ही यह जोड़ा रेड कार्पेट पर आया, पैपराजो के कैमरों ने उन्हें घेर लिया और बॉबी ने बड़े प्यार से पत्नी का हाथ थामा और साथ में पोज दिए.
सोशल मीडिया पर फैंस कर रहें काॅमेंट
वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने कमेंट सेक्शन को अपनी राय से भर दिया. दरअसल, वीडियो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री कुछ लोगों को बहुत प्यारी लगी, तो कुछ ने उनकी उम्र और लुक्स को लेकर "ये कैसा कपल..." जैसे कमेंट्स करने शुरू कर दिए. बॉबी के चाहने वालों ने उन्हें ब्यूटीफुल कपल' बताया. फैंस का कहना है कि इतने सालों बाद भी बॉबी और तान्या की जोड़ी में अच्छी लग रही है. एक यूजर ने लिखा, "ये कैसा कपल है, जो एक दूसरे को देख भी नहीं रहा है". एक यूजर्स ने कमेंट किया कि "हर समय तुम लोग बॉलीवुड स्क्रिप्ट तैयार रखते हो,"
TRENDING NOW
View this post on Instagram
बॉबी और तान्या का कैसा है रिश्ता?
आपको बता दें कि बॉबी देओल और तान्या देओल की शादी साल 1996 में हुई थी. तान्या एक सफल बिजनेसवुमेन और इंटीरियर डिजाइनर हैं. बॉबी के करियर के सबसे मुश्किल दौर में तान्या उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी रहीं. जब बॉबी के पास काम नहीं था, तब भी तान्या ने उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकालने और दोबारा 'कमबैक' करने के लिए प्रेरित किया. आज जब बॉबी अपने करियर के गोल्डन समय में हैं, तो वह अपनी हर सफलता का क्रेडिट अपनी पत्नी को ही देते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates