Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'हर मुस्कुराहट, हर टपकटे आंसू...' पापा को यादकर भावुक हुए Bobby Deol, 90वें जन्मदिन पर लिखा दिल चीर देने वाला पोस्ट

Bobby Deol: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र आज हमारे बीच भले ही नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी उनके फैंस के दिलों में ताजा है. वहीं 8 दिसंबर 2025 को एक्टर के निधन के बाद फैमिल उनका 90वां जन्मदिन मना रही है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 8, 2025 7:13 PM IST

'हर मुस्कुराहट, हर टपकटे आंसू...' पापा को यादकर भावुक हुए Bobby Deol, 90वें जन्मदिन पर लिखा दिल चीर देने वाला पोस्ट

Bobby Deol Emotional Post On Dharmendra 90th Birthday: हिंदी सिनेमा में 'ही-मैन' के नाम से जाने-जानें वाले लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) अब हमारे बीच नहीं रहे. 24 नवंबर 2025 को एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. धर्मेंद्र के निधन (Dharmendra Death Date) को 15 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन अभी तक परिवार के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं एक्टर के निधन के कुछ दिन बाद 8 दिसंबर 2025 को उनका 90वां जन्मदिन (Dharmendra Birthday) है. ऐसे में उनके परिवार से लेकर फैंस तक हर कोई अपने ही-मैन को यादकर भावुक हो रहा है. वहीं इस मौके पर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपने पापा की याद में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसका एक-एक शब्द आपका दिल चीर देगा.

पिता के 90वें जन्मदिन पर टूटे Bobby Deol

8 दिसंबर 1935 को ब्रिटिश भारत के पंजाब राज्य के लुधियाना जिले के नसराली गांव के एक पंजाबी जाट परिवार में जन्मे धर्मेंद्र (Dharmendra) अगर आप जिंदा होते तो अपना 90वां जन्मदिन मना रहे होते, लेकिन दुर्भाग्यवश वह अपने बर्थडे के 15 दिन पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए. हालांकि, एक्टर की याद में उनका परिवार बेहद ही सादगी से उनका 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है. इस मौके पर धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल (Bobby Deol Post) ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात शेयर की है.

'हर मुस्कुराहट, हर टपकटे आंसू में साथ निभाया'

बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरे प्यारे पापा और हमारे प्यारे धरम, आपकी सोच में ये लिख रहा हूं... दुनिया में इतना प्यार नहीं जितना आपने हम सभी को दिया...हर मुस्कुराहट, हर टपकटे आंसू में साथ निभाया...हर मुश्किल में हाथ बढ़ाया, इस तरह जिस तरह से सिर्फ हम सबके धरम कर सकते थे... आप स्टार बने तो सबको साथ लेके हाथ थाम के आगे बढ़े, किसी का हाथ नहीं छोड़ा...आपके हमारे पंजाब के डांगों का, साहनेवाल का, भारत का झंडा गर्व से लहराया.'

'आपके संस्कार से हम देओल बने'

बॉबी ने आगे लिखा, 'ही-मैन हो आप सबके, लेकिन बचपन से ही आप मेरे हीरो हो... आप ही से हमने सपने देखना सीखा, आप ही से हमने आत्मविश्वास करना सीखा, आपके संस्कार से हम देओल बनें... दिल हो तो आपके जैसा, जुनून हो तो आपके जैसा, प्यार करो तो आपके जैसा, इंसान बनो तो आपके जैसा...पापा हो आप मेरे, लेकिन धरम हो आप हम सबके, आपका हूं ये गर्व है, जन्मदिन मुबारक हो, मेरे अनमोल पापा. आपको हमेशा और हमेशा प्यार करता हूं.'

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

जन्मदिन पर परिवार ने यूं किया धर्मेंद्र को याद

बॉबी देओल (Bobby Deol News) का पिता धर्मेंद्र को यादकर दिल से निकला एक-एक शब्द आपके दिल को चीर देगा. आपको बता दें कि, इसके पहले पिता के जन्मदिन के मौके पर सनी देओल और ईशा देओल ने भी पोस्ट शेयर की थी. वहीं हेमा मालिनी ने भी पति धर्मेंद्र से जुड़ी यादें शेयर कर उन्हें याद किया था.