Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई सामने, जानें सारी डिटेल्स

अजय देवगन की जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है.

By: Mishra Rajivranjan  |  Published: October 1, 2025 11:52 AM IST

Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई सामने, जानें सारी डिटेल्स

Drishyam 3: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्में जबरदस्त हिट साबित हुईं, जिसके बाद मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट की घोषणा की थी. ‘दृश्यम 3’ की तैयारी जोरों से चल रही है. इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है. खबर है कि दृश्यम 3 के मेकर्स मूवी से जुड़ा एक अनाउंसमेंट टीजर रिलीज करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म का प्रोमो वीडियो जल्द ही जारी होने वाली है.

sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का अनाउंसमेंट टीजर जल्द ही जारी किया जाना है. माना जा रहा है कि इसका टीजर 2 अक्टूबर को ही जारी कर दिया जाएगा. हालांकि फिल्म को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि अजय देवगन एक बार फिर इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं. पुरानी स्टारकास्ट में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और कमलेश सावंत, और अक्षय खन्ना शामिल थे. दृश्यम 3 में भी लगभग यही कलाकार नजर आएंगे.

फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट 2 अक्टूबर, 2026 तय की है. अभी इस फिल्म का काफी काम बाकि है. बताया जा रहा है कि फिल्म का नया पार्ट अपने पिछले पार्ट से शानदार होने वाली है. फिल्म की कहानी को लेकर अभी कोई सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से दृश्यम 2 की कहानी ख़त्म हुई थी.

पहली, दूसरी फिल्म ने की जबरदस्त कमाई

बता दें कि अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ साल 2015 में रिलीज हुई थी, जो एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म थी. बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता पाने के बाद इस फिल्म का सीक्वल तैयार किया गया और साल 2022 में आई फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. 70 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 345 करोड़ का बिजनेस किया था. अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.