अजय देवगन ने ज़कुरा आतंकी हमले पर जताया गुस्सा, कहा कब तक गिनते रहेंगे लाशें

उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम न करने इच्छा पहले ही जता चुके हैं अजय देवगन

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 15, 2016 10:43 AM IST

अभी उरी आतंकी हमले के जख्म भरे भी नहीं थे कि एक और आतंकी हमले में हमारे एक जवान की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर के बाहरी इलाके जकुरा में अर्धसैनिक बल एसएसबी के काफिले पर शुक्रवार रात आतंकियों ने हमला बोल दिया और जमकर फायरिंग की। इस हमले को आतंकियों ने तब अंजाम दिया जब सैनिक अपनी ड्यूटी के बाद अपने-अपन शिविर में लौट रहे थे। आंतकियों ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के उस वाहन पर गोलीबारी की जो शहर में कानून एवं व्यवस्था की ड्यूटी करने के बाद कर्मियों को अपने शिविर लेकर जा रहा था। इस गोलाबारी में 1 जवान की मौत सहित 8 जवान घायल हो गये हैं जिनमें से 3 जवानों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिनमें से एक लोकल पुलिसवाला भी है। [इसे भी पढ़ें- सलमान खान ने शेयर की 'बिग बॉस' के आलिशान घर की पहली झलक]

जैसे ही यह खबर अजय देवगन को मिली उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से इस आतंकी हमले की निंदा की। अजय देवगन ने एक ट्वीट के माध्य से गुस्सा जताते हुए कहा, “ एक और इंसान की ज़िंदगी चली गई और 8 लोग घायल जकुरा में घायल हुए हैं, और कितने लोगों की गिनती हमें करनी होगी।” अजय देवगन वही कलाकार हैं जिन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर कहा था कि अगर दोनों देशों के बीच ऐसा ही माहौल रहता है तो वो कभी-भी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेगें। [इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 10 के दौरान इस आलिशान घर में रहेंगे ‘सुल्तान’ सलमान, देखिए तस्वीरें]

वैसे आपको बता दें उरी आतंकी हमले के बाद से ही बॉलीवुड दो खेमों में बंचा नज़र आ रहा है। जिसमें एक खेमा पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने देने के पक्ष में है तो एक खेमा पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम न करने देने के पक्ष में है। अब देखना होगा कि इस हमले के बाद बॉलीवुड के लोगों का क्या रिएक्शन रहता है।