इंडस्ट्री में 90 के दशक का प्यार मिस करते हैं बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन

अजय देवगन के अनुसार आज की इंडस्ट्री में वो प्यार नहीं दिखता जो 90 के दशक में लोगों में था

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 26, 2016 10:26 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'शिवाय' के प्रमोशन के लिए हर जगह जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अजय इसलिए भी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं क्योंकि इस फिल्म का डायरेक्ट भी उन्होंने खुद किया है। प्रमोशन के इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अजय पहुंचे थे सी.सी.आई. बिग पिक्टर समिट में जहां उन्होंने अपनी फिल्म के अलावा इंडस्ट्री के बारे में भी कई खुलासे किए। अपनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने बताया कि मेरे लिए फिल्म के जॉनर की उतनी महत्वता नहीं है, मैं कैमरे के सामने जाता हूं और कैरेक्टर बन जाता हूं। [इसे भी पढ़ें- 'सिंघम' अजय देवगन ने कहा "मैं अपनी छोटी उंगली से हर किसी को संभाल सकता हूँ"]

जब अजय से इंडस्ट्री के बारे में पूछा गया कि 90 के दशक से अब तक इंडस्ट्री कितनी बदल गयी है, उस पर अजय देवगन का कहना था, “90 के दशक से लेकर अब तक फिल्म इंडस्ट्री काफी बदल चुकी है। पहले हम एक बार में 11-11 फिल्में किया करते थे। उस समय प्रमोशन के लिए इतनी भागदौड़ नहीं करनी होती थी। यहां तक कि लोगों में भी बहुत प्यार हुआ करता था। अब सब कुछ बदल गया है, अब लोग ज्यादा प्रफोशनल हो गये हैं औऱ लोगों का प्यार कहीं खो गया है।” [इसे भी पढ़ें- अजय देवगन के साथ हो रहा है धोखा, ‘शिवाय’ से ज्यादा थियेटरों में रिलीज हो रही है ‘ऐ दिल है मुश्किल’ !!]

अजय ने दोनों जनरेशन के काम करने के तरीके के बारे में बताया कि, “पहले के स्टार काम को लेकर उतना सीरियस नहीं रहते थे लेकिन अब के लोग काम के प्रति काफी सीरियस रहते हैं और अपना काम पूरी शिद्दत के साथ करते हैं। पहले हम लोगों को वैनिटी वान भी नहीं मिलती थी लेकिन अब के स्टार्स के पास सारी सुविधायें है। पहले के स्टार्स में इतने ईशूज़ भी नहीं होते थे, आज कल कुछ ज्यादा ही प्रॉब्लम होती हैं।”

आपको बता दें कि अजय देवगन इस दीवाली के मौके पर अपनी फिल्म 'शिवाय' लेकर आ रहे हैं। जिसका डायरेक्शन उन्होंने खुद किया है। फिल्म 'शिवाय' से अजय देवगन दो नई हीरोइनों को लांच करने जा रहे हैं। जिनमें से एक बॉलीवुड लेजेंड दिलीप कुमार की रिश्तेदार सैयशा सहगल है और दूसरी पोलिश कलाकार एरिका कार हैं। अजय की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है जो इस महीने की 28 तारीख को रिलीज हो रही है।

शिवाय का ट्रेलर