बतौर एक्टर फ्लॅाप रहे आमिर खान के भांजे इमरान, कुछ इस अंदाज में पत्नी के साथ आए नजर, देखें PICS

बॅालीवुड के स्टार एक्टर इमरान खान इनदिनों गुमनामी की जिंदगी बिता रहे हैं...

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: August 13, 2018 11:44 AM IST

बॅालीवुड के स्टार एक्टर इमरान खान इनदिनों गुमनामी की जिंदगी बिता रहे हैं। जी हां, फ़िलहाल के लिए उन्होंने बॉलीवुड से दूरियां बना ली हैं। बीते दिन इमरान अपनी पत्नी अवंतिका के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुए। इस दौरान वो ब्लू कार्ल की टी शर्ट और ग्रे कलर की पेंट में नजर आए। मीडिया के कैमरें देख इमरान मुस्कुराए और आगे बढ़ गए। बता दें, इमरान जब बॉलीवुड में सक्रिय थे तब बी-टाउन इंडस्ट्री को कई तरह की फिल्में दी थी। उस दौर में इमरान यंग जेनेरेशन के बीच काफी पॅापुलर भी थे। उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'जाने तू या जाने ना' हिट रही थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनस किया था। इस फिल्म के हिट होने के साथ कहा जा रहा था कि इमरान बॉलीवुड के स्टार एक्टरों में शामिल हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, उनका करियर ग्राफ दिन-ब-दिन नीचे आते दिखा। एक हिट के लिए उन्होंने काफी कोशिश भी की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

जब सरेआम इमरान खान ने जूही चावला को कर दिया था शादी के लिए प्रपोज...फिर जो हुआ

बता दें, बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भांजे इमरान खान पिछले 4 साल से बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं। वह आखिरी साल 2015 में आई फिल्म कट्टी-बट्टी में नजर आए थे। इसके बाद वो कभी भी किसी भी फिल्म में दिखाई नहीं दिए। हालांकि इमरान कभी कभार अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट होते रहते हैं। पिछले दिनों जब इमरान अपने फैमिली के साथ स्पॉट हुए थे तब वो फैमिली के साथ हॉलीडे मनाकर मुंबई लौट रहे थे। इस दौरान अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए नजर आए थे। इस दौरान उनकी पत्नी अवंतिका भी दिखी थी।

DSC_8780

इमरान खान की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'जाने तू या जाने ना' हिट रही थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनस किया था।

DSC_8781

बीते दिन इमरान अपनी पत्नी अवंतिका के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुए।

DSC_8779