साल 2014 में बॉक्स ऑफिस पर एक फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म का नाम ‘स्त्री 2’ है. इस फिल्म ने कई दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर अकेले राज की थी. फिल्म की कमाई दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही थी और अपने शानदार सफलता से लोगों को हैरान कर दिया था. फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी सहित कई और स्टार शामिल थे. फिल्म ने रिलीज होने से पहले से जलवे दिखाना शुरू कर चुकी थी.
फिल्म में लीड रोल निभाने वाले राजकुमार राव की कहानी बहुत दिलचस्प है. अपने करियर के शुरुआत में राजकुमार को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले राजकुमार ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. एक्टर के पास कभी सिर्फ 18 रुपये अकाउंट में थे. लेकिन जबरदस्त एक्टिंग और मेहनत से इन्होंने अपनी किस्मत बदल दी. एक्टर से साल 2010 से फिल्मों में काम कर रहें हैं और आज 81 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.
स्त्री फिल्म एक सिक्वल स्त्री 2 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म का बजट 60 करोड़ था. अगर हम इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने भारत सहित विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 597.99 करोड़ की कमाई की थी. वहीं फिल्म ने 854 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. इस फिल्म के कई डायलॉग और गाने सुपरहिट साबित हुए थे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates