Ranveer BLOCKED KRK on twitter: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को इंडस्ट्री का सबसे कूल एक्टर माना जाता है, जिनको दुनिया से फर्क ही नहीं पड़ता है। वो हर वक्त अपनी ही धुन में रहते हैं। रणवीर सिंह का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद है, जिस कारण वो बहुत कम समय में ही फैंस के पसंदीदा बन गए हैं। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि रणवीर सिंह को किसी इंसान के ट्वीट्स से फर्क पड़ने लगा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं केआरके की, जिन्होंने कुछ वक्त पहले रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर ट्वीट किए थे और इसे फ्लॉप फिल्म करार दिया था। Also Read - रणवीर सिंह कभी क्रूर तो कभी चॉकलेटी बॉय की भूमिका में आए नजर, इन 5 फिल्मों को देख आप रह जाएंगें हैरान
केआरके ने फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की रिलीज के वक्त रणवीर सिंह का भी जमकर मजाक उड़ाया था। ऐसा लग रहा है कि रणवीर सिंह केआरके के ट्वीट से परेशान हो गए थे, जिस कारण उन्होंने चौंकाने वाला कदम उठाया है। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में जानकारी दी है कि रणवीर सिंह ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। केआरके ने ट्वीट में लिखा है, ‘मैंने फिल्म 83' को बर्बाद कर दिया और रणवीर सिंह ने उस सच्चाई को एक्सेप्ट भी किया। इसके बाद मैंने फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को बर्बाद किया लेकिन उन्होंने मुझे ब्लॉक कर दिया। वो यह सदमा नहीं झेल पाए। मैं इस मामले में अर्जुन कपूर की इज्जत करता हूं कि उन्होंने मुझे कभी ब्लॉक नहीं किया। वो सच को स्वीकार करने की हिम्मत रखते हैं।’ Also Read - International Kissing Day 2022: इमरान हाशमी ही नहीं बल्कि इन एक्टर्स के किसिंग सीन बटोर चुके हैं सुर्खियां
कमाल आर खान यहीं नहीं रुके, उन्होंने इसके आगे भी एक ट्वीट किया और रणवीर सिंह को यह नसीहत दी है कि वो अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण से कुछ सीखें क्योंकि कमाल आर खान ने कई मौकों पर दीपिका को ट्रोल किया है लेकिन अदाकारा ने अभी तक उन्हें ब्लॉक नहीं किया है। वैसे कमाल आर खान ने रणवीर सिंह के खिलाफ जिस तरह के ट्वीट किए हैं, उन पर आपका क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं। Also Read - रणवीर - दीपिका से लेकर शहीद - मीरा तक बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज ने किया है पब्लिक में लिप लॉक
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।