Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन को दी श्रद्धांजलि, रणवीर सिंह के खली बली गाने पर किया ऐसे डांस, देखें वीडियो

ब्रेक डांस के बादशाह और हॉलीवुड के मशहूर सिंगर माइकल जैक्सन की आज 10वीं पुण्यतिथि है।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: June 25, 2019 4:57 PM IST

टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन को दी श्रद्धांजलि, रणवीर सिंह के खली बली गाने पर किया ऐसे डांस, देखें वीडियो

ब्रेक डांस के बादशाह और हॉलीवुड के मशहूर सिंगर माइकल जैक्सन की आज 10वीं पुण्यतिथि है। उन्होंने ने 25 जून 2009 को इस दुनिया को अलविदा कहा था। माइकल जैक्सन को याद करते हुए बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अनोखे तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें याद किया है। इस खास वीडियो में टाइगर श्रॉफ रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत के एक गाने पर पर जैक्सन स्टाइल में डांस मूव्स करते दिखाई दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को हजार बार नहीं बल्कि 11 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

सूर्यवंशी: शुरू हुई 'टिप टिप बरसा पानी' की शूटिंग, अक्षय कुमार के संग रोमांटिक मूड में आई कटरीना कैफ

टाइगर श्रॉफ के फैंस को उनका ये डांस मूव्स काफी पसंद आ रहा हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा- 'विश्वास नहीं हो रहा 9 साल हो गया हो गए, मुझे यकीन है कि खिलजी भी आपको अपनी गद्दी दे देता।'

हेमा मालिनी पर चढ़ा ऐप का शौक, बेटी ईशा देओल ने शेयर की मां की ये खास तस्वीर

हाल ही में टाइगर श्रॉफ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में वो तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते नजर आए थे। भले ही इस फिल्म में इन सभी कलाकरों ने अच्छी एक्टिंग की थी लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं दिखाई पाई थी। इस समय टाइगर श्रॉफ आगामी रिलीज होने वाली फिल्म 'बागी 3' की तैयारी कर रहे हैं । इस फिल्म के लिए मेकर्स ने श्रद्धा कपूर को साइन कर लिया है।

आपको बता दें, 'बागी' और 'बागी 2' दर्शकों को बहुत पसंद आई थी इसके चलते मेकर्स ने 'बागी 3' बनने का फैसला लिया। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ भी दिखाई देंगे। ये पहली बार होगा जब बड़े पर्दे पर टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की जोड़ी रोमांस करती दिखाई देगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...