Kriti Kharbanda Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा की एक अलग ही पहचान है. उनका प्यारा चेहरा, अहलकी सी मुस्कान देख फैंस दीवाने हो जाते हैं. अब तक कृति कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उनकी एक फिल्म को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं. आज 29 अक्टूबर को कृति खरबंदा का जन्मदिन है. बता दें, उनका जन्म 29 अक्टूबर 1990 को हुआ था. कृति ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन वो फिल्म लाइन में आ जाएंगी. लेकिन उनकी किस्मत में एक्ट्रेस बनना लिखा था.
करियर की बात करें तो एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया. उनकी शुरूआत साउथ इंडस्ट्री से हुई. साल 2009 में आई तेलुगू फिल्म बोनी से कृति ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की. उन्होंने साउथ की काफी बड़ी फिल्मों में काम किया था. इसके बाद एक्ट्रेस को बॉलीवुड में भी कमा मिला. साल 2016 में आई फिल्म राज रिबूट से एक्ट्रेस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. उनके साथ फिल्म में इमरान हाशमी नजर आए थे. यह एक हॉरर फिल्म थी.
TRENDING NOW
इस फिल्म ने बनाया रातोंरात स्टार
तमाम फिल्में एक तरफ लेकिन कृति खरबंदा की ये एक फिल्म एक तरफ. फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ से कृति को इंडस्ट्री में अलग ही पहचान मिली है. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर राजकुमार राव नजर आए थे, जिन्हे अपने करियर के चलते कृति ठुकरा देती हैं और बाद में राजकुमार आईएएस बनते हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में राजकुमार राव और कृति खरबंदा का किरदार दर्शकों ने खूब पसंद किया था और आज भी लोग उस फिल्म के दीवाने हैं.
लगातार हो रही फ्लॉप
कृति बॉलीवुड की काफी बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. लेकिन बीते 9 सालों में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा है. उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप साबित हो रही हैं. उनकी फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन‘ (2017), ‘वीरे की वेडिंग‘ (2018), ‘यमला पगला दीवाना: फिर से‘ (2018) जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाया. वहीं साल 2019 में कृति ने ‘पागलपंती‘ में जॉन अब्राहम, अरशद वारसी और पुलकित सम्राट के काम किया, लेकिन ये फिल्म भी नहीं चली और बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई.
Subscribe Now
Enroll for our free updates
