खुशखबरी !! बॉलीवुड में कमबैक करने को तैयार हैं शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा का भी मिला साथ

शिल्पा ने बताया है कि वो इस समय कुछ स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं और जल्द ही बड़ा ऐलान करेंगी।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: June 25, 2019 12:49 PM IST

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इस समय स्टारकिड्स के डेब्यू और 90 के दशक के कलाकारों के कमबैक का सिलसिला चल रहा है। माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, काजोल और रानी मुखर्जी जैसे सीनियर कलाकारों ने हाल में कई सारी फिल्में की हैं, जिससे इनके फैंस खुश हो गए हैं। इसी सिलसिले को अब आगे बढ़ाने जा रही हैं अदाकारा शिल्पा शेट्टी, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर कमबैक करती नजर आएंगी। शिल्पा शेट्टी ने हाल में यह खुलासा किया है कि वो लगातार स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं और जल्द ही बड़ा खुलासा करेंगी।

{इसे भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के बेटे विवान के बर्थडे में शामिल हुई स्टारकिड्स की फौज, सलमान खान के भांजे आहिल समेत इन बच्चों ने जमाई रौनक}

शिल्पा शेट्टी ने अपने कमबैक पर बॉम्बे टाइम्स से बात की है और बताया है कि, ‘मैंने अपने कमबैक के बारे में पति राज से काफी लम्बी बात की है और वो इस फैसले में मेरे साथ हैं। जिस तरह का रिश्ता हम साझा करते हैं, मुझे पता है कि वो हमेशा मेरे साथ खड़े रहेंगे। वो बहुत कम ही एक पति की तरह व्यवहार करते हैं, राज आज भी मेरे बॉयफ्रेंड ही हैं। यहां तक कि आज मैं जो कई सारे बिजनेसेज में हाथ आजमा रही हूं, उसका कारण भी राज ही हैं।’

अपने कमबैक पर बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने बताया है कि, ‘जी हां, मैं कमबैक करने की सोच रही हूं। इस समय मेरे पास तीन स्क्रिप्ट्स हैं, जिन्हें मैं पढ़ रही हूं हालांकि अभी तक मैंने किसी को भी साइन नहीं किया है। मां बनने के पहले 7 साल मैंने अपने बेटे के कारण कोई भी फिल्म साइन नहीं की क्योंकि मैं अपने बेटे के साथ वक्त बिताना चाहती थी।’

{इसे भी पढ़ें- फ्लैशबैक: 'बाजीगर' की शूटिंग के दौरान काजोल से क्यों नाराज थी शिल्पा शेट्टी, सालों बाद जाकर किया खुलासा}

आपको बता दें शिल्पा शेट्टी टीवी पर 'सुपर डांसर' जैसे शो को जज करती नजर आती हैं, जो अच्छी खासी टीआरपी बटोरता है। इसके साथ-साथ हाल में वो अमेजन के एक वेब शो पर भी दिखाई दी थीं। हालांकि यह वेब शो उतना सफल नहीं हुआ था।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...