बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं. इनमें से कुछ फिल्में रिकॉर्डतोड़ ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं तो वहीं कुछ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो जाती हैं. लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की एक बहुत ही बड़ी फ्लॉप फिल्म के बारे में बता रहे हैं. इस फिल्म ने मेकर्स के पैसे डुबो दिए. 200 करोड़ रुपये के बड़े बजट में तैयार हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ भी नहीं कमा पाई और बुरी तरह फ्लॉप हो गई. एक्शन से भरपूर इस फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई. चलिए फिल्म के बारे में आपको सबकुछ बताते हैं.
महाफ्लॉप फिल्म
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साइंस-फिक्शन थ्रिलर ‘गणपत’ है, जिसमें टाइगर श्रॉफ, कृति सेनॉन और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. इस फिल्म को तैयार करने में मेकर्स के 200 करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन फिल्म अपने बजट का 10 प्रतिशत भी नहीं वसूल कर पाई और बुरी तरह फ्लॉप हो गई. भरी भरकम बजट में तैयार हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ कमाल नहीं दिखा पाई. इस फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया था. डीएनए को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म ‘गणपत’ उनका सपनों का प्रोजेक्ट था, लेकिन शूटिंग के दौरान उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वे क्या बना रहे हैं. बहल ने स्वीकार किया कि फिल्म बनाते समय वे सेल्फ डाउट में डूब गए, क्योंकि उनकी असल कहानी धीरे-धीरे पूरी तरह बदल गई. बॉक्स ऑफिस फेलियर के बाद वे सोचते रह गए कि उन्होंने यह फिल्म बनाई ही क्यों.
TRENDING NOW
एक्शन और साइंस-फिक्शन से भरपूर टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘गणपत’ को काफी निगेटिव रिव्यू मिले थे. फिल्म की कहानी को लोगों ने बेकार बताया था. यही कारण है कि फिल्म अपने बजट का 10 परसेंट भी नहीं कमा सकी और मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा. बीते कई सालों से टाइगर श्रॉफ लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रहे हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates