हंसी के बादशाह Satish Shah को खोकर गमगीन हुआ बॉलीवुड, PM Modi से लेकर जॉनी लीवर तक... सेलेब्स का छलका दर्द

Satish Shah Death: एक्टर सतीश शाह के यूं अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक के बीच शोक की लहर है. इस दुखद खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर एक्टर जॉनी लीवर तक कई सितारों ने दुख जताया है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: October 25, 2025 9:16 PM IST

हंसी के बादशाह Satish Shah को खोकर गमगीन हुआ बॉलीवुड, PM Modi से लेकर जॉनी लीवर तक... सेलेब्स का छलका दर्द

Bollywood Celebrities Mourn Satish Shah Death: अपनी लाजवाब कॉमिक टाइमिंग से दशकों तक दर्शकों को हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता सतीश शाह (Satish Shah) के निधन से पूरा देश और फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. 74 साल की उम्र में उनके यूं अचानक चले जाने पर हर किसी की आंखें गमगीन है. इस दुखद खबर को सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से लेकर जॉनी लीवर (Johny Lever) समेत कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

PM Modi ने बताया 'सच्चा दिग्गज'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सतीश शाह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा, 'श्री सतीश शाह (Satish Shah) जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं. उन्हें भारतीय मनोरंजन जगत के एक सच्चे दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा. उनके सहज हास्य और उत्कृष्ट अभिनय ने अनगिनत लोगों के जीवन में हंसी का संचार किया. उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.'

TRENDING NOW

'अभी दो दिन पहले ही हुई थी बात'

सतीश शाह (Satish Shah) के साथ 40 साल से भी पुरानी दोस्ती निभाने वाले जॉनी लीवर (Johny Lever) ने उनके जाने पर गहरा दुख जताया. जॉनी लीवर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि, हमने एक महान कलाकार और अपने 40 साल से भी ज्यादा पुराने दोस्त को खो दिया है. यकीन करना मुश्किल है. मैंने उनसे अभी दो दिन पहले ही बात की थी. सतीश भाई, आपकी बहुत याद आएगी. फिल्म और टेलीविजन में आपके अपार योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.'

Rakesh Bedi के छलक पड़े आंसू

सतीश शाह के करीबी दोस्त और एक्टर राकेश बेदी (Rakesh Bedi) अपने दोस्त को याद करते हुए रो पड़े. उन्होंने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर बताया कि, वह सतीश से कितने गहरे जुड़े हुए थे और उन्हें खोने का दर्द कितना बड़ा है.

View this post on Instagram

A post shared by Rakesh Bedi (@therakeshbedi)

करण जौहर ने भी एक्टर को किया याद

सतीश शाह जैसी शख्सियत के यूं दुनिया को अलविदा कह जाने पर फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर के साथ 'ओम शांति' लिखकर अभिनेता को याद किया.

फराह खान ने भी दी श्रद्धांजलि

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) ने भी सतीश शाह के साथ काम करने के अपने यादगार अनुभवों को साझा किया और सतीश शाह को श्रद्धांजलि दी.

अशोक पंडित ने की एक्टर के निधन की पुष्टि

भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने सतीश शाह के निधन की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'दुख और हैरानी के साथ बताना पड़ रहा है कि, हमारे प्यारे दोस्त और बेहतरीन एक्टर सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे. कुछ घंटे पहले किडनी फेल होने की वजह से उनका निधन हो गया. उन्हें तुरंत हिंदुजा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. ये हमारे फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है. ओम शांति.'

'इंद्रवदन साराभाई' और 'प्रोफेसर माधव' जैसे किरदारों से अमिट छाप छोड़ने वाले सतीश शाह का यूं जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है.