जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ जवानों पर हुए बर्बर आतंकी हमले की बॉलीवुड ने भी कड़ी निंदा की है। इस आतंकी हमले में कम से कम 42 जवान शहीद हुए हैं। ये हमला उस वक्त हुआ जब एक आत्मघाती हमलवार ने पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ की बस से टकरा दी और इसमें विस्फोट हो गया। इस नृशंस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 42 जवानों के शहीद होने की जानकारी सामने आई है। पुलवामा आतंकी हमला: ‘द कपिल शर्मा शो’ से नवजोत सिंह सिद्धू को हटाने की मांग हुई तेज, फैंस ने कहा ‘जिस इंसान ने भारतीय सैनिकों...’
पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) ने इस जघन्य आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। इस आतंकी हमले के बाद आत्मघाती हमलावर का एक वीडियो भी जारी किया गया था जिसे हमले से पहले शूट किया गया था। वीडियो के जरिए सामने आए इस हमलावर की पहचान कमांडर आदिल अहमद दार के रूप में हुई है। शुरू हुई अक्षय कुमार-करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग, जल्दी ही स्क्रीन पर दिखेगी ये धमाकेदार जोड़ी
इस घटना के बाद पूरा देश बुरी तरह से हिल गया था। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस आतंकी हमले में कड़े शब्दों में निंदा की है। देश से दूर विदेश में गए अक्षय कुमार ने इस घटना के बाद ट्वीट करते हुए कहा, 'पुलवामा में CRPF के जवानों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला विश्वास से परे है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, और उनके दुःखी परिवारों को शक्ति प्रदान करें। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हम इसे भूलने नहीं दे सकते।' केसरी: अकेले ही 10 हजार अफगानियों से भिड़ेंगे अक्षय कुमार, सारागढ़ी की कहानी को पर्दे पर देख कांप जाएगी रुह
वहीं, इसके बाद विक्की कौशल, प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन से लेकर कई सितारों ने ट्वीट किया है-
Numb beyond belief at the dastardly terror attack on #CRPF soldiers in #Pulwama. May God give peace to their souls, and strength to their grieving families. Wishing the injured a speedy recovery. We can’t let this be forgotten.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 14, 2019
Absolutely shocked by the attack in #Pulwama...Hate is NEVER the answer!!! Strength to the families of the martyred jawans and the CRPF soldiers injured in the attack.
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 14, 2019
Deeply saddened and shocked to hear the news of the terror attack in #Pulwama . My heart goes out to the families of the brave CRPF soldiers we lost today and praying for the speedy recovery of those injured. ?
— Vicky Kaushal (@vickykaushal09) February 14, 2019
Deeply Saddened and so angry to know about the cowardly attack on @crpfindia convoy in #Pulwama. My heart goes out to the members of the family who have today lost a SON, a BROTHER, a HUSBAND or a FATHER. Prayers for the speedy recovery of the injured. ??
— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 14, 2019
Such terrible news coming from #Pulwama. Today when people are celebrating love, hate raises it’s ugly head too. My thoughts and prayers for the martyrs and their families.
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) February 14, 2019
Shocked and saddened to hear about terror attacks at #Pulwama It’s a day to spread love and not violence ⚫ Strength to the families and salute to our soldiers ?? ??
— sonalikulkarni (@sonalikulkarni) February 14, 2019
Saddened to here about the cowardly and heinous attack on #CRPF convoy in #Pulwama today. My deepest condolences to the families of our brave Jawans who were martyred. Prayers for the speedy recovery of the injured.
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) February 14, 2019
#Pulwama Who are these people who are celebrating a win after this dastardly and cowardly attack..is just condemning this enough..wipe out not just their smiles but their faces.. show us our revenge, instill dismay and dread with the retaliation.??
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) February 14, 2019
Absolutely tragic news coming from #Pulwama - Condolences to the families of the martyrs- & prayers for the injured jawans. Cowards are at it again. Absolutely deplorable. #pulwamaterrorattack
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) February 14, 2019
इस निंदनीय घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई राष्ट्रपति और अन्य राजनीतिक दलों ने भी अपनी ओर से कड़ी भर्त्सना की है।
घटना के बाद एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि हमला किन हालात में हुआ, उसे समझने के लिए सीआरपीएफ और पुलिस एक विस्तृत जांच करेंगी। इस बर्बर हमले में घायन सैनिकों को श्रीनगर के बादामीबाग छावनी स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें..