टाइगर श्रॉफ का बागी अवतार देख, यह क्या कह उठे सुनील शेट्टी....

केवल सुनील शेट्टी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के दूसरे सितारे भी 'बागी 2' के ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 22, 2018 6:29 PM IST

कल रिलीज हुए 'बागी 2' के ट्रेलर की दीवानगी इस समय सभी के सिर चढ़कर बोल रही है। आम हो या फिर खास... सभी टाइगर श्रॉफ की तारीफ कर रहे हैं। सबका सिर्फ एक ही कहना है कि टाइगर की आने वाली यह नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होगी। कुछ देर पहले ही हमने आपको अक्षय कुमार के द्वारा किए गए ट्वीट के बारे में जानकारी थी कि उन्होंने किस तरह से "बागी 2' के ट्रेलर की तारीफ की है और अब हम आपको बॉलीवुड से जुड़े बाकी कलाकारों के बारे में बतायेंगे कि उनका 'बागी 2' ट्रेलर के बारे में सोचना है।

[इसे भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की ‘बागी 2’ का ट्रेलर देख, खिलाड़ी कुमार ने कहा...]

सुनील शेट्टी:
इससे बेहतर और बड़ा कुछ भी नहीं हो सकता है। फिल्म 'बागी 2' की पूरी टीम ने कमाल करके रख दिया है। फिल्म के लिए बहुत-बहुत शुभकामनायें।

अनिल कपूर:
किक, पंच, फ्लाई, रिपीट.. बागी एक बार फिर से लौट आया है। टाइगर श्रॉफ ने कमाल कर दिया है।

पुनीत मल्होत्रा:
बूम !! इसे कहते हैं पावरफुल... टाइगर बेमिसाल है।

इन सितारों के अलावा भी कई लोग टाइगर की तारीफ कर रहे हैं, जिनके ट्वीट आप नीचे देख सकते हैं:

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' में दिशा पटानी, मनोज बाजपेयी, प्रतीक बब्बर और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जो कि हमेशा से अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए जाने जाते रहे हैं। हर कोई उम्मीद कर रहा है कि अहमद खान ने जिस तरह से कोरियोग्राफी के क्षेत्र में नाम कमाया है, वैसे ही 'बागी 2' से वो निर्देशन के क्षेत्र में धमाल मचायेंगे।