हेमा मालिनी की मां ने संजीव कुमार से क्यों नहीं होने दी अपनी बेटी की शादी?

आज यानी 16 अक्टूबर को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का जन्मदिन है. इस मौके पर हम आपको उनके और संजीव कुमार के प्यार के बारे में बता रहे हैं.

By: Mishra Rajivranjan  |  Published: October 16, 2025 1:56 PM IST

हेमा मालिनी की मां ने संजीव कुमार से क्यों नहीं होने दी अपनी बेटी की शादी?

Hema Malini-Sanjeev Kumar: फिल्मी गलियारों में हेमा मालिनी और संजीव कुमार के प्यार के चर्चे खूब रहे हैं. संजीव कुमार हमेशा से ही हेमा मालिनी से प्यार करते थे. वहीं हेमा मालिनी की मां कभी भी नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी धर्मेंद्र-संजीव कुमार से शादी करें. लेकिन ऐसा क्यों? उनकी मां हेमा मालिनी की शादी किसी दूसरे एक्टर से करवाना चाहती थीं. चलिए आपको सबकुछ बताते हैं.

हेमा मालिनी की मां ने नहीं होने दी संजीव कुमार से शादी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की खूबसूरती और अदाकारी की पूरी इंडस्ट्री दीवानी थी. संजीव कुमार और उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया. उनके प्यार के चर्चे पूरे इंडस्ट्री में रहे हैं. संजीव कुमार, हेमा मालिनी से शादी करके सेटल भी होना चाहते थे. लेकिन हेमा मालिनी की मां ये कभी नहीं चाहती थीं. दरअसल संजीव कुमार का परिवार चाहता था कि शादी के बाद हेमा फिल्में करना छोड़ दें, लेकिन ये बात उनकी मां को बिल्कुल मंजूर नहीं था. इसके बाद उनका रिश्ता टूट गया.

TRENDING NOW

परिवार के खिलाफ जाकर हेमा मालिनी ने रचाई शादी

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र भी हेमा मालिनी से बहुत प्यार करते थे. उन्होंने हेमा मालिनी को शादी के लिए मनाने के लिए खूब जतन किया और बाद में कामयाब हो गए. लेकिन हेमा मालिनी की मां शादीशुदा और 4 बच्चों के पिता को अपना दामाद नहीं बनाना चाहती थीं. वो चाहती थीं कि उनकी बेटी जितेंद्र से शादी करें. दोनों के शादी की लगभग तैयारियां भी हो चुकी थीं, लेकिन शादी न हो सकी. बाद में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से 1980 में शादी रचा ली. दोनों ने साथ में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है