REVEALED !! बॉलीवुड के वो आशिक मिजाज़ स्टार्स, जो फंसे लव ट्रायंगल में !!

इन बॉलीवुड सिताकों ने दुनिया की परवाह किये बिना अपने प्यार को आगे बढ़ाया लेकिन कुछ मंज़िल को पा न सके और रास्ते में ही हो गये जुदा

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 4, 2016 5:38 PM IST

फिल्म में काम करते-करते जब दिल ही खो बैठे सितारें

“इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छुपता” ये बात बॉलीवुड स्टार्स पर एक दम सही बैठती है। अब देखिए न बॉलीवुड एक्टर्स जब-जब मोहब्बत में पड़ते है तब-तब खबरें बन जातीं हैं। हर कोई उनके बारे में गॉसिप करने लगता है। सबसे ज्यादा गॉसिप उन कलाकारों के बारे में होती है जो फंस जाते है लव ट्रायंगल में। हमारे यहां बहुत से कलाकार ऐसे हैं जो इसमें फंस चुके हैं। एक के साथ रिलेशन में होते हुए भी ये स्टार किसी और के प्रति आकर्षित हो गये। कुछ ने दुनिया की परवाह किये बिना अपने प्यार को आगे बढ़ाया लेकिन कुछ हो गये एक-दूसरे सा जुदा।

1.रेखा, अमिताभ और जया
Bollywood Love Triangles

रेखा और अमिताभ का प्यार 'दो अंजाने' से शुरु हुआ और सिलसिला पर खत्म हो गया। ऐसी खबरें थीं कि इन दोनो ने गुपचुप शादी कर ली है, लेकिन जल्द ही ये दोनो एक दूसरे से अलग हो गये। अमिताभ और जया पहले से ही शादी शुदा थे जिस कारण इनका रिश्ता आगे नहीं जा पाया।

2.शाहिद, करीना और सैफ
Bollywood Love Triangles

दोस्ती के बाद रिलेशन में आये शाहिद और करीना का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया। फिल्म टशन की शूटिंग के समय सैफ के साथ करीना की नज़दीकियां बढ़ीं और कुछ दिनों बाद दोनो मे शादी कर ली।

3.सुजैन, ऋतिक और बारबरा
Bollywood Love Triangles

फिल्म काइट के वक्त जब ऋतिक और बारबरा करीब आये तो सुजैन का रिश्ता खतरे में पढ़ गया था। हांलाकि जल्द ही यह ऋतिक ने बारबरा से दूरी बना लीं। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और आज यह दोनो आलग हो गये हैं।

4.सलमान, ऐश और विवेक
Bollywood Love Triangles

सलमान और ऐश के रिश्ते को कौन नहीं जानता। जब इनके रिश्तों में खटास पड़ना शुरु हुई तो विवेक आ गये बीच में और इनका रिश्ता हो गया खत्म। लेकिन ऐश और विवेक का रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया और ऐश ने अभिषेक के साथ शादी करके घर बसा लिया।

5.कंगना, आदित्य और ज़रीना वहाब
Bollywood Love Triangles

जब कंगना नई नई इंडस्ट्री में आयीं थीं, तब अपने से 20 साल बड़े आदित्य को डेट करना स्टार्ट कर दिया था। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया। आदित्य ने जल्द ही अपने परिवार का रुख कर लिया और कंगना अध्य्यन को डेट करने लगीं थीं।

6.डीनू, बिपाशा और जॉन
Bollywood Love Triangles

फिल्म जिस्म से पहले बिपाशा डीनू को डेट कर रहीं थीं। लेकिन फिल्म जिस्म के बाद उन्हें जॉन पसन्द आ गये औऱ उन्होंने डीनू से दूरियां बना लीं। लगभग एक दशक तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जॉन ने बिपाशा से ब्रेक अप कर लिया।

7.शिल्पा, अक्षय और ट्विंकल
Bollywood Love Triangles

बॉलीवुड में अपनी कैसोनोवा इमेज के लिए फेमस अक्षय शादी करने से पहले शिल्पा को डेट कर रहे थे। कुछ अंजान कारणों की वजह से उन्होंने शिल्पा से दूरी बढ़ा ली और ट्विकल से शादी कर ली।

8.नादिरा, राज और स्मिता
Bollywood Love Triangles

राज स्निता से एन. एस. डी. के वक्त मिले थे। जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गयी। लेकिन जब फिल्म भीगीं पलकें के दौरान राज स्मिता से मिले तो उनसे प्यार कर बैठे और दोनो ने शादी कर ली। हांलाकि जब स्मिता की मौत हो गयी तो एक बार फिल राज और नादिरा साथ में आ गये।

9.योगिता, मिथुन और श्रीदेवी

Bollywood Love Triangles फोटो साभार - iimg.com

80 के दशक में ऐसी खबरें थीं कि मिथुन ने श्रीदेवी से चुपचाप शीदी कर ली हैं। लेकिन जब श्रीदेवी को लगा कि मिथुन उन्हें कभी पब्लिकली नहीं अपनायेंगे तो श्रीदेवी मिथुन से अलग हो गयीं।

10.मोना, बोनी और श्रीदेवी
Bollywood Love Triangles

जब श्रीदेवी बोनी की जिदगी में आयी तक बोनी पहले से ही शादी शुदा थे। लेकिन बोनी अपने आप को श्रीदेवी से प्यार करने से नहीं रोक पाये और जल्द ही शादी के परिणय सूत्र में बंध गये।

11.हनी इरानी, जावेद और शबाना
Bollywood Love Triangles

जब जावेद अख्तर ने शबाना से शादी की थी तब उनके दो बच्चे भी थे। शबाने के माता पिता इस रिशते के खिलाफ थे। लेकिन फिर भी दोनो ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।

12.प्रकाश कौर, धर्मेंद्र और हेमा

Bollywood Love Triangles फोटो साभार - follo.in

तुम हसीन मैं जवान के सेट से शुरु हुई धर्मेंद्र और हेमा की प्रेम कहानी शादी पर ही जा कर रुकी। जब धर्मेंद्र ने हेमा से शादी की तो वह दो बच्चों के बाप थे। लेकिन अपने इश्क के आगे किसकी सुनने वाले थे।

13.कृष्णा, राज और नरगिस
Bollywood Love Triangles

राज और नरगिस का प्यार भी अपने वक्त का बहुत चर्चित इश्क था। काफी समय तक दोनो ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन यह प्यार भी अंजाम तक नहीं पहुंच पाया। क्योंकि राज पहले से ही शादी शुदा थे इसलिए इन दोनो ने एक दूसरे से दूरी बना ली। नरगिस ने बाद में सुनील दत्त के साथ शादी कर ली।