सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. हिंदी सिनेमा के सबसे सुपरस्टार में से एक अमिताभ बच्चन 70 के दशक से ही इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले बच्चन साहेब आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. ऐसे में भला उनसे बड़ा सुपरस्टार कौन ही हो सकता है! उनकी दीवार, डॉन, त्रिशूल, मुकद्दर का सिकंदर, सुहाग, परवरिश और शोले जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में आज भी हिंदी सिनेमा की शानदार और सबसे सफल फिल्मों में गिनी जाती हैं. मगर एक एक्टर ऐसा भी है जिसने अमिताभ बच्चन को लेकर ऐसी बात कही कि सब रह गए. जी हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह की, जिन्होंने साल 2010 में ऐसा बयान दिया कि हर कोई चौंक गया था.
साल 2010 में नसीरुद्दीन शाह न्यूज एक्स को दिए इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन और शोले फिल्म पर बोल रहे थे. नसीरुद्दीन ने कहा, ‘उन्होंने (अमिताभ बच्चन) ने कोई ग्रेट फिल्म नहीं बनाई है. शोले को मैं ग्रेट फिल्म नहीं मानता हूं. ये ग्रेट फिल्म किसी एंगल से नहीं है. ये एंटरटेनिंग फिल्म जरूर है. जैसे दारा सिंह की थीफ ऑप बगदाद, साधु और शैतान भी ऐसी मनोरंजक फिल्में थीं.’
'उन्हें नहीं याद किया जाएगा'
इसी इंटरव्यू के बीच में जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको ये लगता है कि दिलीप कुमार को याद किया जाएगा और अमिताभ बच्चन को नहीं? तो नसीरुद्दीन शाह ने जवाब दिया, ‘हां उन्हें नहीं याद किया जाएगा.’
राजेश खन्ना को कहा 'घटिया'
इतना ही बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना पर भी नसीरुद्दीन शान कुछ ऐसा ही बोल चुके हैं. 2016 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना को लेकर वो कहते हैं की, ‘वास्तव में, 70 के दशक में हिंदी फिल्मों में औसत दर्जे का दौर आया. तभी राजेश खन्ना ने इंडस्ट्री में एंट्री ली. उनकी सारी सफलता के बावजूद, मुझे लगता है कि काका एक बहुत ही सीमित एक्टर थे. लेकिन, सच्चाई ये है कि वास्तव में वो एक घटिया एक्टर थे.’
Subscribe Now
Enroll for our free updates