कुछ समय पहले ही टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के इश्क की खबरें लोगों के बीच आना शुरु हुईं थी। दोनों ने साथ में एक डांस वीडियो किया था, जिसमें लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया। फिर कुछ ही दिनों पहले दोनों कलाकारों के एक साथ वेकेशन पर जाने की खबरें आयीं थी। जिसके बाद लोगों को लगा था कि दोनों पर इश्क का बुखार कुछ ज्यादा ही चढ़ चुका है, जो उतरना आसान नहीं होगा लेकिन अब दोनों के बीच ब्रेक-अप की खबरें आना शुरु हो गयी है। [इसे भी पढ़ें- तो इस वजह से अनुष्का शर्मा कर रही हैं विराट कोहली से ब्रेकअप !!]
एक लीडिंग टैबलॉइड के अनुसार टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की बीच ब्रेक-अप हो चुका है। किसी को भी उनके ब्रेक-अप की असली वजह नहीं पता है लेकिन हम आपको बता सकते हैं कि आखिर क्यों टाइगर ने दिशा से किनारा कर लिया है। असल में टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ इस रिश्ते से खुश नहीं थी। उन्होंने पहले भी दिशा को टाइगर से दूर रहने की हिदायद दी थी। जब आयशा से टाइगर के इस रिश्ते के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इस रिश्ते को सिरे से नकार दिया था। आयशा के अनुसार, उन दोनों ने एक साथ मात्र एक म्यूजिक वीडियो किया है, जिसके लिए वो एक ही डांस मास्टर के पास जाते हैं। इसके अलावा उन दोनों के बीच कुछ भी नहीं हैं। [इसे भी पढ़ें- करन जौहर ने बताया कौन है बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार ?]
अपनी मां की इतनी नाराज़गी के बाबजूद भी टाइगर ने दिशा का साथ नहीं छोड़ा था और छोड़ते भी कैसे ये इश्क़ का बुखार जो था ऐसे थोड़े ही न उतरने वाला था। खबरें तो यहां तक थी कि टाइगर फिल्म प्रोड्यूसर्स को दिशा का नाम बी रिकमेंड करने लगे थे। अपने रिश्ते को इतना आगे ले जाने के बाद अचानक टाइगर श्रॉफ का इस तरह से अलग हो जाना काफी चौंकाने वाला है। [इसे भी पढ़ें- SHOCKING!! सलमान खान का आने वाला शो बिग बॉस हो गया है 'बैन' !!]
वैसे आपको बता दें कि हाल में ही दिशा को अपनी फिल्म एम.एस.धोनी के लिए तारीफ मिली थी। लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ करने लगे थे। ऐसे में उनके लिए टाइगर से अलग होना किसी सदमें से कम नहीं होगा। इस समय तो वो टाइगर के साथ अपनी खुशी शेयर करना चाहती होंगी लेकिन टाइगर ने अलग होने का फैसला कर लिया लेकिन हमें उम्मीद है कि दिशा जल्द ही टाइगर को मना लेंगी और दोनों के बीच खुशियों का सिलसिला फिर से शुरु होने लगेगा।