Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

कांस्टिट्यूशन क्लब में Cash-M-Kash फिल्म की लॉन्चिंग, राजपाल यादव और पंचायत के 'बनराकस' ने बांधा समां

3 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में डायरेक्टर अजित सिन्हा की नई फिल्म Cash-M-Kash का पोस्टर लॉन्च हुआ. इस आयोजन में राजपाल यादव सहित फिल्मी दुनिया के कई सितारे शामि

By: Mishra Rajivranjan  |  Published: October 4, 2025 10:04 AM IST

कांस्टिट्यूशन क्लब में Cash-M-Kash फिल्म की लॉन्चिंग, राजपाल यादव और पंचायत के 'बनराकस' ने बांधा समां

दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में डायरेक्टर अजित सिन्हा की नई फिल्म Cash-M-Kash का पोस्टर लॉन्च हुआ. इस आयोजन में फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारे नजर आए. Cash-M-Kash फिल्म में अहम शर्मा, दुर्गेश कुमार, आदर्श बारीक पल्लवी सिंह और साईं ताम्हनकर लीड रोल में नजर आएंगे. पोस्टर लॉन्च के इस आयोजन में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव, गोविन्द पांडे, और पंचायत वेब सीरीज के भूषण (बनराकस) यानी दुर्गेश कुमार की उपस्थिति ने सारी महफिल लूट ली. इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और केंद्रीय मंत्री कपिल मिश्रा भी शामिल हुए.

जीवनभर संघर्ष है

इस पूरे आयोजन में पंचायत एक्टर दुर्गेश कुमार और राजपाल यादव की उपस्थिति ने लोगों खूब आकर्षित किया. मीडिया से बात करते हुए दुर्गेश कुमार ने अपने जीवन के कई पहलु पर बात रखी. दुर्गेश कहते हैं कि संघर्ष ही जीवन है. 10-12 दिल्ली में थिएटर कर मुंबई पहुंचे दुर्गेश बताते ने कहा कि, “अभी संघर्ष है जीवनभर संघर्ष है. कहना का ये मतलब है कि थिएटर करके मैंने एक्टिंग सिख ली, चार पैसे आ रहे हैं, तो अब मई और कॉन्फिडेंस से कर पा रहा है ऑडिशन आज भी देना पड़ता है.’ ये जीवनभर का संघर्ष है. कोई भी अभिनेता बनना चाहे वो कभी 2-3 फिल्में हिट देने के बाद ये न सोचे कि आराम से जीवन चलेगा. उम्र के 80 साला में भी आपको संघर्ष करना पड़ेगा.”

इन तीन शब्दों ने बदल दी राजपाल यादव की जिंदगी

अपनी कलाकारी से सबके दिल पर राज करने वाले अभिनेता राजपाल यादव जहां भी जाते हैं छा जाते हैं. Cash-M-Kash के पोस्टर लॉन्च इवेंट में भी उन्होंने सबका दिल जीत लिया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दिल्ली से जुड़ी यादें शेयर की. उन्होंने कहा कि ये वो जगह है जहां मैंने पढ़ाई की, खूब सीखा, गढ़ने का मौका मिला और इसी से पूरी दुनिया में बढ़ने का मौका मिला. उनकी मजाकिया बातों ने पूरे हॉल को ठहाकों से भर दिया. वहीं फिल्म Cash-M-Kash को लेकर एक्टर ने बताया कि यह फिल्म गांधी जी के मूल्यों-आदर्शों को स्थापित करती है. उन्होंने गांधी जी को लेकर भी अपने विचार साझा किए. एक किस्सा शेयर करते हुए राजपाल ने बताया कि बचपन में उन्हें एक डायरी मिली जिसमें लिखा था कि, 'आत्मविश्वास, परिश्रम और प्यार सफलता की कुंजी है'. यही तीन शब्द वो अपनी सफलता का सबसे बड़ा कारण मानते हैं.

छाए रहे ये कलाकार

आयोजन में टीवी एक्टर अहम शर्मा, ⁠आदर्श बारिक, ⁠पल्लवी सिंह और गोविंद पांडे भी छाए रहे और बड़ी ही शालीनता से अपने फैंस के लिए उपस्थित रहे. अहम शर्मा स्टार प्लस के सीरियल महाभारत (2013) में कर्ण का किरदार निभा चुके हैं. आदर्श बारीक एक नए कलाकार है जो म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं और लगातार इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर गोविंद पांडे की अपनी पहचान है. वो कई फिल्मों में कमाल का रोल निभा चुके हैं. बैंडिट क्वीन, सत्या, कंपनी, ओमकारा, पीके, राजनीति, जॉली एलएलबी और छपाक जैसी फिल्मों में उन्हें खूब पसंद किया गया है.