फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) फिर से एक बार नया दाव खेलते दिखाई देंगे। जी हां, साजिद नाडियाडवाला ने 'जुड़वां 3' (Judwaa 3) बनाने का प्लान बना लिया है। अभी तब भले ही नाडियाडवाला ने इस फिल्म को लेकर किसी तरह की कोई घोषणा नहीं की हो लेकिन उम्मीद की जा रही हैं कि जल्द ही बड़ा ऐलान होगा। सलमान खान की जुड़वां हो या वरुण धवन की जुड़वां 2 हो.... इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तकड़ा कारोबार किया है। दर्शकों को ये दोनों फिल्में बहुत पसंद आई थी। जुड़वां और जुड़वां 2 की सफलता के बाद साजिद नाडियाडवाला ने जुड़वां 3 फिल्म बनाने का मन बना लिया है। लेकिन फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज है कि फिल्म में लीड रोल में सलमान खान को ले या वरुण धवन को साइन करें। खैर दर्शकों के लिए ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि फिल्म निर्माता साजिद इस फिल्म में लीड रोल के लिए किसे अप्रोच करते है।
(इसे भी पढ़े- सलमान खान की ये हिरोइन बनेगी Prabhas की मां, जल्द करेंगी फिल्म की शूटिंग शुरू)
आपको बता दें, सलमान खान की जुड़वा साल 1997 में रिलीज हुई। इस फिल्म में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर और साउथ एक्ट्रेस रंभा दिखाई दी थी। इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल में नजर आए थे। इस सुपरहिट फिल्म को वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया था। तो वहीँ वरुण धवन की जुड़वा 2 में तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस के साथ वो रोमांस करते दिखाई दिए थे। इस फिल्म को भी पिता डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
(इसे भी पढ़े- 'Bigg Boss 13' के घर से बेघर हो चुके Vishal Aditya Singh ने Mahira Sharma के खिलाफ उगला जहर, कहा- 'सबसे जहरीली प्रतियोगी...')
खैर, सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी रिलीज होने वाली फिल्म राधे और टीवी शो बिग बॉस 13 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और सलमान खान खुद भी इसके लिए काफी उत्साहित है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...