Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

मूंछ के लिए Pankaj Dheer ने ठुकरा दिया था महाभारत में अर्जुन का किरदार, अचानक निधन से हर कोई हो गया है निराश

Pankaj Dheer Death: ‘महाभारत के कर्ण’ यानी पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहें. वो कई दिनों से कैंसर की जंग लड़ रहे थे.

By: Mishra Rajivranjan  |  Published: October 15, 2025 2:09 PM IST

मूंछ के लिए Pankaj Dheer ने ठुकरा दिया था महाभारत में अर्जुन का किरदार, अचानक निधन से हर कोई हो गया है निराश

बीआर चोपड़ा की महाभारत के हर एक किरदार आज भी लोगों के दिल पर राज करते हैं. यह शो घर-घर देख जाता है और इसके किरदारों की दीवानगी आज भी उतनी ही है, जितनी सालों पहले. लेकिन ये खबर आपको थोड़ा निराश करने वाली है. दरअसल बीआर चोपड़ा की महाभारत में ‘कर्ण’ का शानदार किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे. 15 अक्टूबर को कैंसर की वजह से उनका देहांत हो गया. इस खबर से हर कोई निराश हो गया है. पंकज ने 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा. टीवी की दुनिया से लेकर फिल्मों तक पंकज ने एक बड़ा करियर तय किया था. उनका महाभारत में निभाया उनका ‘कर्ण’ का किरदार लोग कभी भी नहीं भूला सकते हैं.

मूंछ के लिए ठुकरा दिया अर्जुन का किरदार

पंकज धीर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म ‘सुख' से की थी. लेकिन उन्हें असली पहचान 1988 में ‘महाभारत' में कर्ण के किरदार से मिला. इस किरदार ने उन्हें हमेशा के लिए अमर कर दिया. लेकिन क्या आपको पता है इस सीरियल में उन्हें कर्ण से पहले अर्जुन का रोल ऑफर हुआ था. लेकिन अपनी मूछों के लिए उन्होंने यह रोल ठुकरा दिया था. दरअसल मेकर्स की शर्त थी कि उन्हें अपनी मूछ निकलवानी पड़ेगी, जिससे पंकज बिल्कुल राजी नहीं हुए. इसलिए बाद में उन्हें कर्ण का किरदार मिला, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया और घर-घर छा गए.

इन फिल्मों-टीवी शोज में किया काम

पंकज धीर ने अपने करियर में टीवी शोज से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. ‘सौगंध', ‘सनम बेवफा', ‘सड़क', ‘बादशाह' जैसी फिल्मों में उनकी शानदार एक्टिंग शामिल है. टीवी पर उन्होंने ‘महाभारत’ के साथ ही ‘चंद्रकांता', ‘कानून', ‘हरिश्चंद्र', ‘युग' और ‘ससुराल सिमर का' जैसे शोज में काम किया. फिल्मी दुनिया में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता. उनका यूं अचानक चला जाना सबके लिए दुखदाई है.