बॉलीवुड गायक अभिजीत भट्टाचार्या ने सलमान खान को कहा ‘एंटीनेशनल’

अभिजीत भट्टाचार्या ने सलमान खान की तुलना पाकिस्तानी कलाकारों से की है

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 1, 2016 4:03 PM IST

सुबह शिवसेना ने सलमान खान को पाकिस्तान जाने की सलाह दी थी

पाकिस्तानी कलाकारों की पैरवी करना सलमान खान के लिए गले की फांस बनता नज़र आ रहा है। आज ही सुबह शिवसेना ने सलमान खान को पाकिस्तान जाने की नसीहत दी थी, जिसके बाद सलमान खान के फैंस को थोड़ा अजीब लगा था और अब बॉलीवुड गायक अभिजीत भट्टाचार्या ने सलमान खान को एंटीनेशनल कह दिया है। आज अभिजीत ने सलमान खान को लेकर सुबह से दो ट्वीट किए हैं। अपने पहले ट्वीट में अभिजीत ने लिखा था, “लॉ मिशिनरी के कारण सलमान खान बाहर खूम रहा है और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। हमें ज्ञान दे रहा है।” इस पोस्ट के बाद अभिजीत को कुछ सपोर्ट मिला और उन्होंने सलमान खान पर दूसरा गोला दागते हुए लिखा है, “पाकिस्तानी और भारतीय कलाकारों में एक चीज़ कॉमन है, दोनों भारत के पैसे, प्यार औऱ शोहरत का फायदा उठाते हैं और दोनों ही एंटीनेशनल हैं।” अपने दूसरे पोस्ट में अभिजीत ने सलमान खान और भारतीय सेना को हैशटैग में रखा है। [इसे भी पढ़ें- शिवसेना ने सलमान खान को लिया आड़े हाथों, कहा चले जाए पाकिस्तान !!]


ऐसा पहली बार नहीं है जब गायक अभिजीत भट्टाचार्या ने किसी के बारे में ऐसे ट्वीट किया हो। इससे पहले भी वो कई बार उन्होंने अपने विचारों को लोगों के सामने ऐसे ही रखा है। अभिजीत के इस ट्वीट में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने सलमान खान के हिट एंड रन केस के दौरान उनका सपोर्ट किया था और इस बार उन्होंने सलमान खान को ही आड़े हाथों ले लिया है। अभी तक अभिजीत ने किसी भी प्रकार का बयान अपने इस ट्वीट को लकेर नहीं दिया है, देखना है कि अभिजीत इसको लेकर कुछ बोलेंगे या नहीं और अगर बोलेंगे तो क्या बोलेंगे।