Kamini Kaushal Funeral: न को स्टार, न कोई बड़ी हस्ती... कामिनी कौशल की अंतिम विदाई में बॉलीवुड नदारद, पालतू कुत्ते बनें सहारा!

Kamini Kaushal Funeral Video: 14 नवंबर 2025 को फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकार कामिनी कौशल ने दुनिया को अलविदा कह दिया. 15 नवंबर को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया, जिसका एक वीडियो समाने आने है. यह क्लिप जितना भावुक कर देने वाला है, उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: November 15, 2025 6:29 PM IST

Heart Breaking Video Of Kamini Kaushal Funeral: 14 नवंबर 2025 को बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा. बीते दिन हिंदी सिनेमा के एक और दिग्गज सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया. बॉलीवुड की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल (Kamini Kaushal) ने 14 नवंबर 2025 को 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वहीं 15 नवंबर को एक्ट्रेस पंचतत्व में विलीन हो गईं. शनिवार को एक्ट्रेस के बेटे विदुर ने हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार (Kamini Kaushal Funeral) किया. यह एक बेहद ही भावुक कर देने वाला पल था, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा भी दिखा जो काफी हैरान कर देने वाला था.

बॉलीवुड ने किया किनारा, कुत्तों ने दी मौन विदाई

कामिनी कौशल (Kamini Kaushal) के अंतिम संस्कार का एक वीडियो सामने आया है, जो भावुक कर देने के साथ-साथ बेहद हैरान करने वाला भी है. दरअसल, कामिनी कौशल को अंतिम विदाई देने के लिए परिवार के कुछ करीबी सदस्यों के अलावा उनके पालतू कुत्ते मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी मालकिन को नम आंखों से मौन विदाई दी, लेकिन जो बात सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थी, वह यह कि, 70 साल तक इंडस्ट्री में एक्टिव रहने वाली इस महान एक्ट्रेस को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड का कोई भी बड़ा चेहरा नहीं पहुंचा.

इंडस्ट्री के रवैये पर खड़े हुए सवाल

जहां एक तरफ अनुपम खेर, कियारा आडवाणी समेत इंडस्ट्री की कई हस्तियां सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे थे, वहीं व्यक्तिगत रूप से कोई भी फिल्मी हस्ती अदाकारा के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा था. ऐसे में जैसे ही यह हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ नेटिजन्स इंडस्ट्री के इस रवैये पर कई सवाल खड़े कर दिए है.

40 के दशक की सबसे महंगी स्टार थी Kamini Kaushal

आपको बता दें कि, कामिनी कौशल का करियर बहुत शानदार रहा है. वह 40 के दशक की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं. उन्होंने दिलीप कुमार, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया.

इंडस्ट्री को दी कई हिट फिल्में

कामिनी कौशल (Kamini Kaushal Movie) का करियर साल 1946 में आई फिल्म 'नीचा नगर' से शुरू हुआ था, जो पहली भारतीय फिल्म थी जिसे कान फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड मिला था. इसके बाद उन्होंने 'शहीद', 'जिद्दी', 'उपकार' और हाल ही में आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' तक कई बड़ी और हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं.