फिल्मी गलियारों से कुछ समय पहले ही यह खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड के किंग खान साउथ फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर अत्ली से चर्चा में हैं और जल्द ही सुपरस्टार विजय की फिल्म 'थलपति 63' में नजर आ सकते हैं। इन खबरों को बल तक मिला जब आईपीएल के दौरान शाहरुख खान और डायरेक्टर अत्ली साथ में देखे गए।
{इसे भी पढ़ें- हुर्रे...! 'दबंग 3' में हुई किंग खान की एंट्री, सलमान खान के साथ मिलकर फिर मचाएंगे धमाल}
शुरूआत में बताया गया कि शाहरुख खान सुपरस्टार विजय की फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म 'थलपति 63' में किंग खान का एक खास रोल होगा। पिंकविला को एक सूत्र ने जानकारी दी है कि, ‘फिल्म थलपति 63 में किंग खान का अच्छा खासा किरदार होगा। यह कैमियो नहीं है, जैसी जानकारी सामने आ रही है। किंग खान फिल्म के मुख्य खलनायक होगे जो क्लाइमेक्स के दौरान आएंगे। किंग खान को थलपति 63 में लगभग 15 मिनट का स्क्रीन टाइम देने की बात की जा रही है, जिसमें उनका विजय के साथ एक फाइटिंग सीक्वेंस भी होगा। फिल्म के निर्माता चाहते थे कि थलपति 63 में हिन्दी इंडस्ट्री का एक लीडिंग चेहरा हो, जब उन्होंने किंग खान से इस फिल्म को लेकर बात की तो वो तुरंत ही मान गए।’
{इसे भी पढ़ें- शाहरुख खान ने की फिल्म पत्रकारों से स्टार सिस्टम से बाहर निकलने की गुजारिश, कहा ‘फिल्म है कोई होटल नहीं...’}
'थलपति 63' के अलावा शाहरुख खान और अत्ली 'मर्शल' के रीमेक पर भी चर्चा कर रहे हैं। डीएनए के एक सूत्र के अनुसार, ‘जब अत्ली ने शाहरुख खान के साथ थलपति 63 के लिए मुलाकात की तो उन्हें मर्शल का रीमेक बनाने का आइडिया भी आया। डायरेक्टर को लगा कि वो किंग खान के साथ यह फिल्म हिन्दी में बना सकते हैं। फिल्म मर्शल में भी विजय ही नजर आए थे। शाहरुख खान को भी फिल्म मर्शल रीमेक का आइडिया पसंद आया है। उन्होंन डायरेक्टर को इस आइडिया पर काम करने को कहा है। हालांकि अभी चीजें पेपर पर ही हैं।’
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates