बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हुई हैं। इन फिल्मों में शाहरुख खान ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की कोशिश की लेकिन दर्शकों ने इन्हें सिरे से नकार दिया। किंग खान अपनी आखिरी रिलीज फिल्म 'जीरो' के खराब प्रदर्शन के बाद तो खुद भी थोड़े परेशान हो गए हैं और यही कारण है कि वो अपनी अगली फिल्म साइन ही नहीं कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान अपने आपको थोड़ा वक्त देना चाहते हैं ताकि वो सोच सके कि उन्हें किस प्रकार की फिल्में आगे करनी है।
{इसे भी पढ़ें- अब कभी नहीं रिलीज होंगी डॉन सीरीज की फिल्में ? शाहरुख खान की 'ना' सुनकर मेकर्स ने बदला अपना मन}
हालांकि इन सारी खबरों के बीच शाहरुख खान से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जो उनके फैंस को खुश कर देगी। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने साउथ के सुपरस्टार विजय की अपकमिंग फिल्म में काम करने के लिए हां कह दी है। इस फिल्म का नाम 'बिगिल' है, जिसमें किंग खान विजय के ए.आर. रहमान की धुन पर थिरकते दिखेंगे।
एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को यह जानकारी दी है कि, ‘बिगिल के निर्माताओं ने शाहरुख खान से विजय के साथ काम करने की गुजारिश की थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। शाहरुख खान ने इससे पहले कभी भी किसी तमिल फिल्म में काम नहीं किया है। जल्द ही किंग खान और विजय एक साथ पर्दे पर नाचते दिखेंगे।’
{इसे भी पढ़ें- दोस्तों के साथ पार्टी करने पर ट्रोलर्स ने सुहाना खान पर लगाया 'इस्लाम' की तौहीन का आरोप, बोले- 'कुछ तो शर्म...'}
शाहरुख खान को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वो यशराज बैनर की सफल एक्शन सीरीज धूम के चौथे भाग में अहम किरदार निभाते दिख सकते हैं। कुछ दिनों पहले किंग खान आदित्य चोपड़ा से भी मिलने गए थे, जिसके बाद इन बातों को और भी बल मिला है। हालांकि जब तक निर्माता खुद आधिकारिक बयान नहीं कर देते हैं तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates