Anaya Panday, Suhana Khan
बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने कुछ दिनों पहले ही करण जौहर के बैनर में बनी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म में अनन्या पांडे ने शानदार अदाकारी की है, जिसे लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अनन्या पांडे फिल्म को मिली सफलता के बाद मीडिया से लगातार बात कर रही हैं, जिसमें उन्होंने एक बड़ी जानकारी दी है। अनन्या पांडे के अनुसार वो और उनकी दोस्त सुहाना खान 9 साल पहले किंग खान की 'माई नेम इज खान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन करण जौहर की वजह से यह नहीं हो पाया।
{इसे भी पढ़ें- फैमिली वैडिंग में दिखा सुहाना खान का मेहंदी वाला प्यार, कजिन्स के साथ खूब मचाया धमाल, देखें तस्वीरें}
अनन्या पांडे ने टाइम्स इंटरनेट से बात करते हुए बताया है कि, वो और सुहाना 'माई नेम इज खान' की शूटिंग पर गए थे, जहां उन्होंने एक सीन में एक्टिंग भी की थी। अनन्या पांडे के अनुसार, ‘मुझे याद है मैं सुहाना के साथ शाहरुख अंकल की माई नेम इज खान के सेट पर गई थी। वो अमेरिका में कोई सीन शूट कर रहे थे। करण को सीन में कुछ लोगों की जरूरत थी जो टहल सकें और फ्रेम को भर सकें। उन्होंने हम दोनों से भी कहा कि हम सीन में आ जाएं। यह सुनकर हम काफी एक्साइटेड हो गए। उन्होंने उस सीन के लिए 7-8 टेक लिए और हमने हर टेक में ओवरएक्टिंग की थी।’
{इसे भी पढ़ें- बोल्ड अंदाज में दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखीं शाहरुख की बेटी सुहाना खान, सीक्रेट फोटोज हो गईं वायरल}
‘जब फिल्म रिलीज हुई तो मैं और सुहाना अपने आपको स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित थे लेकिन जब हम देखने गए तो हमारा सीन ही गायब था। उन्होंने उसे फिल्म से काट दिया था। हम दोनों बहुत दुखी हुए थे।’ अनन्या पांडे ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘सुहाना का डेब्यू माई नेम इज खान से नहीं हो पाया लेकिन वो बॉलीवुड में आने के लिए काफी उत्साहित है।’
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...