प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपनी सालों की कड़ी मेहनत से दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बनाया है। प्रियंका चोपड़ा के अगर फिल्मी करियर की बात करें तो 99.99 प्रतिशत लोगों को ऐसा ही लगता है कि देसी गर्ल ने पंजाब के पुत्तर सनी देओल के साथ फिल्म 'हीरो' से डेब्यू किया था। हालांकि यह गलत है....आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म किसी बॉलीवुड कलाकार के साथ नहीं बल्कि एक साउथ कलाकार के साथ थी।
जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। असल में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में तो सनी देओल की 'हीरो' के साथ ही एंट्री ली थी लेकिन उनकी पहली फिल्म साउथ सुपरस्टार विजय के साथ 'थमीजान' थी। बता दें इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने न केवल एक्टिंग की थी बल्कि इसमें उन्होंने एक गाना भी गाया था।
अगर प्रियंका चोपड़ा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो हॉलीवुड में अपना परचम लहरा चुकी हैं और अब दोबारा से अपने देसी फैंस के लिए फिल्में साइन कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा बहुत ही जल्द सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में दिखाई देंगी। फिल्म 'भारत' को डायरेक्टर अली अब्बास जफर बना रहे हैं। इसके बाद वो फरहान अख्तर के साथ 'द स्काई इज पिंक' में नजर आयेंगी।
जहां फिल्म 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा 5 अलग-अलग लुक्स में दिखाई देंगी, वहीं फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में वो एक 13 साल की बच्ची की मां के रूप में दिखेंगी। फिल्म में इस बच्ची का किरदार जायरा वसीम निभाती दिखेंगी। पहले 'द स्काई इस पिंक' में प्रियंका के साथ अभिषेक बच्चन काम करने वाले थे लेकिन बीते दिन ही इस बात का खुलासा हुआ है कि अब इसमें अभिषेक की जगह फरहान अख्तर दिखेंगे।