Hina Khan on Bollywoodlife Awards 2024: बॉलीवुड और टीवी सीरियल स्टार हिना खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अदाकारा ने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाकर फैंस के दिल में एक खास जगह बना ली है। अदाकारा हिना खान ने टीवी के बाद बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में भी अपने नाम का सिक्का जमा दिया है। अदाकारा इंडस्ट्री की एक सबसे ग्लैमरस और इनोवेटिव एक्ट्रेस मानी जाती हैं। जो चैलेंजेस लेने में पीछे नहीं रहतीं। फिर चाहें वो एक्ट्रेस का पर्दे पर निभाया गया अक्षरा का किरदार हो या फिर कोमोलिका का वैंप वाला किरदार। यही नहीं, बॉलीवुड में भी एक्ट्रेस ने अपनी धमक से लोगों को ध्यान खींचा था।
साथ ही कांस फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस की सबसे ग्लैमरस और सिजलिंग एंट्री भला कौन भूल सकता है। बीती साल अदाकारा की दमदार एक्टिंग से सजी मूवी 'कंट्री ऑफ द ब्लाइंड' ने इंटरनेशनल स्तर पर चर्चा बटोरीं अदाकारा के इसी सफर और जज्बे को सलाम करते हुए 27 मार्च को आयोजित हुए बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड्स 2024 में एक खास सम्मान से नवाजा गया।
हिना खान को बॉलीवुड कैटेगरी में 'ट्रेलब्लेजर ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड हिना खान को मिलते ही उनके फैंस में भी खुशी की लहर है। अदाकारा को इस सम्मान के लिए फैंस और ज्यूरी ने चुना था। जिसे पाने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी खुशी बयां कीं। अदाकारा ने इस अवॉर्ड को हासिल करने के बाद कहा, 'शुक्रिया बॉलीवुड लाइफ.कॉम, मुझे इस सम्मान से सम्मानित करने के लिए जो है ट्रेलब्लेजर ऑफ द ईयर। ये वाकई में काफी मायने रखता है। ये आपके साथ मेरा दूसरा अवॉर्ड है। शुक्रिया इतने समर्थन के लिए। पिछला साल वाकई में मेरे लिए काफी खास रहा। कंट्री ऑफ ब्लाइंड को अंतराष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान मिली। और मैं इस साल को लेकर भी काफी उत्साहित हूं। मैंने काफी अच्छा कंटेट शूट किया है। मुझे अब इसकी रिलीज का इंतजार है। शुक्रिया इस सम्मान के लिए और ये वाकई काफी मायने रखता है।' यहां देखें सामने आया अदाकारा का एक्सक्लूसिव वीडियो। जो एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में चर्चा में है।
बता दें कि अदाकारा हिना खान बीती साल अपनी मूवी 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' को लेकर खासा चर्चाओं में रही थीं। इस मूवी में अदाकार की एक्टिंग वो विश्वस्तरीय ख्याति मिली। साथ ही मूवी की स्क्रिप्ट को ऑस्कर्स की लाइब्रेरी तक में शामिल किया गया। जो फिल्म की टीम के लिए एक बड़ी बात थी। हिना खान अब जल्दी ही एक और दमदार प्रोजेक्ट कहर लेकर आने वाली हैं। जिसकी शूटिंग की जानकारी अदाकारा ने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी।