वैसे तो बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अब तक फिल्मों में बिकनी पहनने से इंकार करती आयी हैं लेकिन अब आखिरकार उन्होंने अपनी यह कसम तोड़ दी है। जी हां, सोनाक्षी सिन्हा ने अपे सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी एक बिकनी फोटो शेयर की है। जिसमें वो बेइंतेहा हॉट लग रही हैं। असल में इस समय सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म अकीरा की रिलीज के बाद आराम फरमा रही हैं और अपने इसी वैकेशन के लिए उन्होंने सेशेल्स को चुना है। जहां से वो लगातार अपनी फोटोज़ शेयर कर रही हैं। [इसे भी पढ़ें- ऋतिक रोशन की क्रिश-4 की तैयारियां हुईं शुरु, फिल्म में दिख सकती हैं ये हीरोइनें]
इन्हीं तस्वीरों में से एक तस्वीर उन्होंने बिकनी पहने हुए भी शेयर की है। जिसमें वह काफी हॉट दिख रही हैं। ये फोटो लोगों के साथ शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, “इस तरह का मंडे ब्लूज मुझे पसंद है. सिर्फ समंदर और मैं।” फोटो में वो सेशेल्स के समंदर में खड़े नज़र आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा द्वारा हाल में की गई फिल्म अकीरा के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। जिसमें उन्होंने जिम के साथ-साथ मार्शल आर्ट्स भी सीखा था। इसी की वजह से सोनाक्षी की बॉडी काफी टोन्ड और फिट नज़र आ रही है। सोनाक्षी सिन्हा के इस फोटो को देख कर आप बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हॉट गर्ल्स को भूल जायेंगे। [इसे भी पढ़ें- आमिर खान 'दंगल' की स्क्रीनिंग सिर्फ चुनिंदा सितारों ही दिखाएंगे]
आपको बता दें कि अगले साल सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर रिलीज़ होगी जिसमें वो सोलो लीड निभा रही है। सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली ये फिल्म पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तियाज के नॉवल ‘कराची यू आर किलिंग मी’ पर आधारित है। इस फिल्म में वो जर्नलिस्ट के रोल दिखायी देंगी। ऐसा पहली बार हुआ है जब सोनाक्षी ने अपनी बिकनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है इस फोटो के बाद वो भी बिकिनी बेब्स की लिस्ट में शामिल हो गयी हैं।