अजय देवगन को हमेशा से एक फैमिलीमैन के रुप में देखा जाता है। काजोल के साथ शादी करने के बाद अजय ने हमेशा अपने परिवार को अपने काम से ज्यादा तवज्जो दी है लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी इस तवज्जो का उन्हें ये सिला मिलेगा। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अजय देवगन अपनी बेटी न्यासा की एक आदत से बहुत परेशान है और ये आदत कोई ऐसी वैसी नहीं है, बेटी न्यासा की इस आदत ने अजय की नाक में दम करके रखा है। [इसे भी पढ़ें- सलमान खान ने सोनाक्षी को कर दिया माफ, फिल्म दबंग 3 का होंगी हिस्सा]
हाल में महिलाओं से जुड़े एक कैंपेन के लांच इवेंट के दौरान अजय देवगन ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी बेटी न्यासा उनसे बेटी की तरह नहीं उनकी मां की तरह व्यवहार करती हैं। अजय ने इस इवेंट पर बताया कि, “न्यासा मेरे साथ मेरी बेटी की तरह नहीं बल्कि मेरी मां की तरह बर्ताव करती है। वह मुझ पर हमेशा भड़कती रहती है। मैं कोई गलती करता हूं तो मुझे तुरंत पकड़ लेती है और फिर कहती है-ये आपने क्यों किया। अगर मैं कुछ अच्छा करता हूं तो उसकी ज्यादा तारीफ नहीं करती।” अब बताइये जिसके देखने मात्र पर बड़े से बड़ा गुंण्डा अपनी पैंट गीली कर देता है वो घर पर अपनी बेटी से डांट खाये तो उसे बुरा तो लगेगा ही न। खैर अजय को इस बात का मलाल नहीं है कि उन्हें अपनी बेटी से डांट पड़ती है, बल्कि इस बात की खुशी है कि उनकी बेटी इतनी कम उम्र में चीज़ों को इतने बेहतरीन तरह से समझती है। [इसे भी पढ़ें- 'वीरे दी वेडिंग' की खातिर करीना और सोनम कपूर को करनी पड़ी अपनी फीस कम]
वैसे ऐसा नहीं है कि अजय को हमेशा डांट लगाने के लिए ही न्यासा आगे रहती हैं। इवेंट के दैरान अजय ने ये भी बताया कि जब भी उनके फोन में कोई परेशान होती है तो वो न्यासा से ठीक कराते हैं। न्यासा को बस बोलने की देर होती है और वो तुरंत अजय का फोन ठीक करके दे देती हैं। न्यासा ने बहुत दिनों तक मीडिया से दूरी बनाये रखी थी और अब जाकर वो मीडिया के सामने आना शुरु हुई हैं और जिस तरह से उन्होंने मीडिया के सामने अपने आप को प्रोजेक्ट किया है वो वाकही काबिले तारीफ है। एक समय पर काजोल को बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा के रुप में देखा जाता था, जो कि न केवल अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी नॉलेज से भी लोगों को अपनी तारीफ करने पर मजबूर कर देती थीं। अब उनकी बेटी उनकी जगह लेती दिख रही हैं।