Sunny Deol: सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हर फिल्म सिर्फ स्टोरी नहीं होती है, बल्कि कुछ कहानियां जज्बातों का एक ऐसा सैलाब होती हैं, जो सिर्फ कलाकारों के ही नहीं बल्कि, दर्शकोंकी आंखें भी नम कर देती हैं. ऐसा ही कुछ सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) में भी था. हालांकि, दर्शकों के ये सीन अब फिल्म में देखने को नहीं मिलेगा,क्योंकि मेकर्स ने इसे काट दिया है लेकिन इस सीन में क्या था उस राज से सनी देओल (Sunny Deol) ने पर्दा उठा दिया है. ये एक ऐसा सीन था जो फिल्म से तो हट गया, लेकिन सनी पाजी के दिल में अपनी ऐसी छाप छोड़ गया जिसे यादकर आज भी उनकी आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं.
दर्शक नहीं देख पाएंगे Border 2 का ये सीन
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की अनकही कहानियों खासकर लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे मेकर्स से लेकर स्टारकास्ट तक इसे हिट कराने और प्रमोशन की तैयारियों में जुट गए हैं. इसी बीच 'बॉर्डर 2' के लीड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने फिल्म के एक ऐसे सीन के बारे में बताया जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
TRENDING NOW
Sunny Deol ने सुनाया Border 2 का अनसुना किस्सा
पॉडकास्ट के दौरान सनी देओल ने बताया, 'एक सीन था जिसे हमने रखा नहीं काट दिया. बहुत प्यारा था. मैं फिल्म के आखिरी में जाता हूं वहां एक मंदिर था वहां पर जाता हूं, वहां लाइट जल रही है और जब पीछे मुड़ के देखता हूं, तो वहां जो बंकर था वो टूटा हुआ था... वहां पर आग जल रही है, तो वहां जाके मैं देखता हूं तो वहां जितने सोल्जर्स मरे थे सब वहां बैठे हुए हैं.'
Sunny deol की आंखों में छलक पड़े आंसू
एक्टर ने आगे इमोशनल होते हुए बताया, 'वहां उनको देख के उनसे मैं बात करता हूं कि, तू फिक्र ना कर मैं तेरे घर जाकर तेरी मां को बताऊंगा उसे गले लगाऊंगा. वह सब कुछ जो मैं उन्हें बता रहा हूं, क्योंकि वो सब मेरे लिए एक बहादुर थे और वो उनसे आगे कहते हैं कि, तुम लोग अभी जिस दुनिय में हो वो जन्नत है. वहां कहीं लड़ाई नहीं होती.' सनी देओल ने आगे कहा कि, 'वो जब मैं पढ़ता था जैसे अभी रोना आ रहा है वैसे ही रोना आ जाता था. इतना प्यारा सीन था वो...' हालांकि, ये सीन अब दर्शकों को फिल्म में देखने को नहीं मिलेगा.
कब रिलीज होगी Border 2?
आपको बता दें कि, जब से 'बॉर्डर' के सीक्वल 'बॉर्डर 2' (Border 2) का ऐलान हुआ था, तभी से दर्शकों को इसका बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था, जो 23 जनवरी 2026 को खत्म होने वाला है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ मोना सिंह स्टारर ये फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates