Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' पर छाए काले बादल, ट्विटर पर कराया #BoycottAliaBhatt ट्रेंड

#BoycottAliaBhatt: आलिया भट्ट, शेफाली शाह और विजय वर्मा की 'डार्लिंग्स' पर रिलीज से पहले ही काले बादल छा गए हैं। लोगों ने ट्विटर पर फिल्म को बॉयकाट करने की मांग कर दी है।

By: Lalit Chaudhary  |  Published: August 4, 2022 9:19 AM IST

आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' पर छाए काले बादल, ट्विटर पर कराया #BoycottAliaBhatt ट्रेंड

#BoycottAliaBhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, शेफाली शाह और विजय वर्मा स्टारर 'डार्लिंग्स' (Alia Bhatt's Darlings) 5 अगस्त के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (OTT Platform Netflix) पर रिलीज होने जा रही है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच पेश किया था, जिसे देखने के बाद कई फैंस 'डार्लिंग्स' को देखने के लिए बेहद उत्साहित थे। वहीं अब फिल्म की रिलीज से पहले ट्विटर पर कई लोगों ने फिल्म को बॉयकाट करने की मांग की है। लोगों ने लग रहा है कि फिल्म में एक पुरुष के साथ हो रही डोमेस्टिक वायलेंस कैसे डार्क कॉमेडी हो सकती है। इतना ही नहीं ट्विटर पर इस समय #BoycottAliaBhatt और #BoycottDarlings ट्रेंड हो रहा है।

आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' के कांसेप्ट पर लोग काफी नाराज हुए हैं। एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया, 'आलिया भट्ट ने फिल्म में एक्टिंग नहीं की बल्कि इसे प्रोड्यूस किया है। एक्ट्रेस ने एक ऐसी मूवी प्रोड्यूस की है, जिसमें एंटरटेनमेंट का मलतब एक औरत के द्वारा पुरुस को टार्चर करना है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा नार्मल कैसे है और इसे मजाक क्यों बनाया जाता है। भारत में 3.4 करोड़ पुरुष घरेलू हिंसा का सामना करते हैं। ये बर्दाश्त करने लायक नहीं है।'

बताते चलें आलिया भट्ट स्टारर 'डार्लिंग्स' को जसमीत के. रीन ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म शाहरुख खान और आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म को गौरी खान, आलिया भट्ट और गौरव वर्मा ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स ने 80 करोड़ रुपये ने खरीदा है। नेटफ्लिक्स से पहले भी कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के साथ आलिया भट्ट ने बातचीत की थी। यही वो फिल्म जिससे आलिया भट्ट बतौर प्रोड्यूसर अपना डेब्यू कर रही हैं।


About the Author

Lalit Chaudhary