कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'मेंटल है क्या' जब से शुरू हुई है, तब से ही खबरों में बनी हुई है। पहले फिल्म के टाइटल ने दर्शकों को चौंकाकर रख दिया और फिर निर्माताओं ने जिस तरह के पोस्टर रिलीज किए उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि 'मेंटल है क्या' में कंगना रनौत और राजकुमार राव क्या कहानी पेश करने वाले हैं ?
{इसे भी पढ़ें- कंगना रनौत को मिला शाहिद कपूर का साथ, 'कबीर सिंह' ने 'मेंटल है क्या' के लिए कहा- मुझे खुशी है...}
इस उत्साह के माहौल में आज सुबह फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर आई कि हर कोई सोच में पड़ गया। असल में डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी कि कंगना रनौत को 'मेंटल है क्या' का फाइनल कट पसंद नहीं आ रहा है, जिस कारण उन्होंने मेकर्स से फिल्म को री-शूट करने की मांग की है। कंगना को लग रहा है कि राजकुमार का किरदार फिल्म में ज्यादा उभरकर सामने आ रहा है।
हालांकि हम आपको बता दें कंगना रनौत ने 'मेंटल है क्या' से ऐसी कोई भी फरमाइश नहीं की है और वो फिल्म के फाइनल कट से काफी खुश हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ हिन्दी को बताया है कि कंगना रनौत को फिल्म में अपने किरदार से कोई शिकायत नहीं है और फिल्म वैसे ही रिलीज होगी जैसा डायरेक्टर चाहते हैं।
{इसे भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स का दिखा समर लुक, कंगना रनौत, आलिया भट्ट समेत ये सितारें आए नजर}
फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश के अनुसार, ‘मेंटल है क्या की शूटिंग हम लोगों ने बिना किसी निगेटिविटी के शूट की है। कंगना रनौत और राजकुमार राव शूटिंग के दौरान काफी सपोर्टिव थे और उनकी पॉजिटिव एनर्जी से फिल्म को एक अलग ही रंग मिल गया है। मेंटल है क्या पर काम करके मुझे बहुत मजा आया है। फिल्म की रिलीज डेट में हुए बदलाव बिजनेस पर्सपेक्टिव से किए गए हैं। मीडिया में जो खबरें आ रही हैं, कि किसी कलाकार के कारण रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ रही है वो सरासर गलत हैं।’ कंगना रनौत और राजकुमार राव की ‘मेंटल है क्या’ 26 जुलाई के दिन रिलीज होगी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...